IIT Bhilai Recruitment 2026: आईआईटी संस्थान सिर्फ पढ़ाई के लिए और छात्रों का भविष्य बनाने के लिए ही नहीं होते बल्कि यहां काम करने वाले कर्मचारियों का भी भविष्य बनता है. आईआईटी में टीचर से लेकर नॉन-टीचिंग पदों पर भर्तियां अक्सर होती रहती हैं. फिलहाल आईआईटी भिलाई में नॉन-टीचिंग के 47 पदों पर भर्तियां निकली हैं, जिसके लिए आवेदन मांगे गए हैं.

इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 27 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की आखिरी डेट 18 मई 2026 निर्धारित है. योग्य और इच्छुक कैंडिडेट्स IIT भिलाई की ऑफिशियल वेबसाइट www.ibitf.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.


किन-किन पदों पर निकली है वैकेंसी

  • असिस्टेंट रजिस्ट्रार- 2 पद
  • जूनियर सुपरिटेंडेंट- 4 पद
  • जूनियर असिस्टेंट- 15 पद
  • टेक्निकल ऑफिसर- 2 पद
  • असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर- 1 पद
  • मेडिकल ऑफिसर- 1 पद
  • जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट- 3 पद
  • जूनियर स्पोर्ट्स ऑफिसर- 1 पद
  • जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट- 14 पद
  • जूनियर मैकेनिक- 4 पद
  • शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
  • असिस्टेंट रजिस्ट्रार: मास्टर डिग्री के साथ 8 साल का अनुभव
  • जूनियर सुपरिटेंडेंट: मास्टर डिग्री के साथ 3 साल का अनुभव
  • जूनियर असिस्टेंट: बैचलर डिग्री
  • टेक्निकल ऑफिसर: एमटेक/एमई के साथ 5 साल का अनुभव
  • असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर: बीटेक, एमई के साथ 7 साल का अनुभव
  • मेडिकल ऑफिसर: एमबीबीएस की डिग्री के साथ 3 साल का अनुभव
  • जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट: बैचलर डिग्री
  • जूनियर स्पोर्ट्स ऑफिसर: बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन के साथ काम का अनुभव
  • जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट: इंजीनियरिंग की डिग्री
  • जूनियर मैकेनिक: इंजीनियरिंग की डिग्री के साथ काम का अनुभव

उम्र सीमा क्या होनी चाहिए?

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए. वहीं, आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को सरकारी नियमानुसार ऊपरी उम्र सीमा में छूट भी दी जाएगी.

IIT Bhilai Recruitment 2026 Notification

आवेदन शुल्क कितना है?

सामान्य वर्ग, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस (ग्रुप ए) के लिए 1000 रुपये और सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस (ग्रुप बी और सी) के लिए 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी (ग्रुप ए) के लिए 500 रुपये, जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग (ग्रुप बी और सी) के लिए 250 रुपये का आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है.

सेलेक्शन प्रोसेस और सैलरी

इन पदों के लिए कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा. वहीं, सैलरी की बात करें तो अलग-अलग पदों के अनुसार चयनित कैंडिडेट्स को लेवल-3 से लेकर लेवल-10 के अनुसार मंथली सैलरी मिलेगी.

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आईआईटी भिलाई की आधिकारिक वेबसाइट www.ibitf.co.in पर जाएं.
  • फिर ऑनलाइन अप्लाई लिंक पर क्लिक करें.
  • उसके बाद रजिस्ट्रेशन करके डिटेल्स भरें.
  • अब मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • उसके बाद फीस जमा करके आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें.
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर लेकर रख लें.
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *