IAF Recruitment 2026: भारतीय वायु सेना (IAF) ने एयरमैन ग्रुप ‘Y’ (मेडिकल असिस्टेंट) और अग्निवीर वायु इंटेक 02/2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक उम्मीदवार 6 जुलाई से 26 जुलाई 2026 सुबह 11 बजे से शुरू हो चुके हैं और 26 जुलाई 2026 रात 11 बजे तक किए जा सकते हैं.

दोनों भर्तियों की ऑनलाइन परीक्षा 22 और 23 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी. एयरमैन ग्रुप ‘Y’ भर्ती नियमित सेवा के लिए है, जबकि अग्निवीर वायु भर्ती अग्निपथ योजना के तहत चार साल की सेवा के लिए होगी. दोनों पदों पर आकर्षक सैलरी और कई सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी.


एयरमैन ग्रुप ‘Y’ भर्ती में मिलेगा लंबी अवधि का करियर

एयरमैन ग्रुप ‘Y’ (मेडिकल असिस्टेंट) भर्ती नियमित सेवा के लिए है और यह अग्निपथ योजना का हिस्सा नहीं है. चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती ट्रेनिंग के दौरान 14,600 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा. ट्रेनिंग पूरा होने के बाद शुरुआती सैलरी 26,900 रुपये प्रतिमाह के साथ विभिन्न भत्ते दिए जाएंगे. सेवा अवधि 20 वर्ष होगी, जिसे आवश्यकता के अनुसार बढ़ाया भी जा सकता है.

कौन कर सकता है अप्लाई?

इस भर्ती के लिए 10+2 में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और अंग्रेजी विषयों के साथ न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक जरूरी हैं. फार्मेसी से जुड़े कैंडिडेट भी निर्धारित क्वालिफिकेशन और वैलिड रजिस्ट्रेशन के साथ आवेदन कर सकते हैं. चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, एडाप्टेबिलिटी टेस्ट और मेडिकल टेस्ट शामिल होंगे. चयनित उम्मीदवारों को मेडिकल सुविधा, सरकारी आवास, राशन, यूनिफॉर्म, हॉलिडे और 62.5 लाख रुपये का ग्रुप इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं मिलेंगी.

अग्निवीर वायु भर्ती में चार साल की सेवा का अवसर

अग्निपथ योजना के तहत निकाली गई अग्निवीर वायु भर्ती में अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. सेवा अवधि चार वर्ष की होगी. इसके लिए साइंस और अन्य फैकल्टी के उम्मीदवार निर्धारित एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के आधार पर आवेदन कर सकेंगे. भर्ती प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा, फिजिकल फिटनेस टेस्ट, एडाप्टेबिलिटी टेस्ट और मेडिकल जांच शामिल होगी.

कितनी मिलेगी सैलरी?

अग्निवीर वायु के पहले वर्ष में 30,000 रुपये मासिक पैकेज मिलेगा, जो चौथे वर्ष तक बढ़कर 40,000 रुपये हो जाएगा. चार साल की सेवा पूरी करने पर करीब 10.04 लाख रुपये का सेवा निधि पैकेज दिया जाएगा. इसके अलावा जोखिम भत्ता, यात्रा भत्ता, राशन, आवास, ड्रेस भत्ता और 48 लाख रुपये का जीवन बीमा कवर भी मिलेगा.

आवेदन के लिए फीस और जरूरी जानकारी

दोनों भर्तियों के लिए उम्मीदवारों को 550 रुपये परीक्षा फीस के साथ 18 प्रतिशत जीएसटी का ऑनलाइन भुगतान करना होगा. आवेदन करते समय फोटो, सिग्नेचर और बाएं हाथ के अंगूठे का निशान अपलोड करना अनिवार्य होगा. भारतीय वायु सेना के अनुसार, सामान्य स्थायी टैटू स्वीकार नहीं किए जाएंगे और भर्ती के दौरान सभी निर्धारित शारीरिक व मेडिकल मानकों का पालन करना जरूरी होगा. चार वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद संगठन की आवश्यकता के अनुसार अधिकतम 25 प्रतिशत अग्निवीर वायु को नियमित कैडर में शामिल किया जा सकता है.

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed