Home Guard Bharti 2023 : झारखंड में होमगार्ड जवानों की भर्ती निकली है. होमगार्ड भर्ती का विज्ञापन झारखंड गृहरक्षा वाहिनी ने जारी किया है. नोटिफिकेशन के अनुसार, धनबाद जिले में 1478 होमगार्ड की भर्ती होगी. होमगार्ड जवानों की नियुक्ति जिले के 10 प्रखंड, नगर निगम और नगर परिषद क्षेत्रों में होगी. होमगार्ड की 1478 वैकेंसी में से 638 वैकेंसी ग्रामीण क्षेत्रों के लिए और 840 वैकेंसी शहरी क्षेत्रों के लिए है.

झारखंड होमगार्ड भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी से शुरू होगी और 17 मार्च तक चलेगी. झारखंड में हो रही होमागर्ड जवानों की भर्ती में महिलाओं को 50% आरक्षण मिलेगा. जानकारी के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में 319 महिला होमगार्ड की भर्ती होगी और शहरी क्षेत्रों में 420 महिला होमगार्ड की भर्ती होगी. इस तरह कुल 739 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी.

होमगार्ड भर्ती 2023 के लिए योग्यता

ग्रामीण क्षेत्रों के लिए- कम से कम 7वीं पास होना चाहिए.
शहरी क्षेत्र- 10वीं पास होना जरूरी है.

उम्र- होमगार्ड भर्ती के लिए एक जनवरी 2023 को कम से कम 19 साल और अधिकतम 40 साल.

होमगार्ड भर्ती के लिए शारीरिक मापदंड

लंबाई : जनरल/ओबीसी- 162 सेमी, एससी/एसटी- 157 सेमी, महिला- 148 सेमी
सीना : जरल/ओबीसी- 79 सेमी, एससी/एसटी-76 सेमी

आवेदन शुल्क- 100 रुपये

जरूरी डॉक्यूमेंट्स

आवासीय प्रमाण पत्र, उम्र प्रमाण पत्र/जन्म प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र आदि

झारखंड होमगार्ड भर्ती 2023 नोटिफिकेशन

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *