राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में मनगट्टा स्थित विसली वुड रिसॉर्ट में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। घटना के बाद से रिसॉर्ट और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान मुस्कान तिवारी (24) के रूप में हुई है, जो भिलाई की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि मुस्कान अपने कुछ साथियों के साथ रिसॉर्ट में ठहरी हुई थी। देर रात वह बाथरूम गई थी, जहां वो बेहोशी की हालत में मिली। सुबह करीब 8 बजे इसकी जानकारी रिसॉर्ट संचालक को हुई, तो उसे आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।


मामले को और भी रहस्यमय बनाने वाली बात यह है कि युवती के साथ रिसॉर्ट में आए अन्य लोग सुबह होने से पहले ही वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और युवती के साथ आए लोगों की तलाश की जा रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

फिलहाल पुलिस इसे संदिग्ध मौत मानते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही है। रिसॉर्ट में मौजूद कर्मचारियों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस घटना ने क्षेत्र में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर युवती की मौत कैसे हुई? उसके साथ आए लोग अचानक रिसॉर्ट छोड़कर क्यों चले गए? इन सवालों के जवाब अब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आएंगे।

एडिशनल एसपी ने क्या कहा ?

मामले में राजनांदगांव एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है मृतिका का पीएम कराया जा रहा है, मैं भी घटना स्थल पर जा रहा हूँ। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है जल्द ही मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *