रायपुर – राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रदेशभर में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और परिवहन के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बलरामपुर जिले में आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए अवैध महुआ शराब और महुआ लाहन जब्त किया है।

कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी एस.एन. साहू के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई के दौरान राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दुप्पी में एक व्यक्ति के कब्जे से 7 बल्क लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब तथा 45 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। जब्त सामग्री के साथ आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।


आबकारी विभाग ने बताया कि जिले सहित प्रदेश में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए नियमित जांच और दबिश की कार्रवाई जारी है। विभाग ने आम नागरिकों से भी अवैध शराब निर्माण, भंडारण अथवा बिक्री की जानकारी प्रशासन को देने की अपील की है, ताकि नशामुक्त और सुरक्षित समाज के निर्माण में जनसहभागिता सुनिश्चित हो सके।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *