दुर्ग में फर्जी कंपनी बनाकर नशे की दवाइयों का कारोबार...

इंजीनियर गिरफ्तार, 17,208 गोलियां और 12 सिरप जब्त

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नशे के कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने 30 वर्षीय इंजीनियर वैभव खंडेलवाल को गिरफ्तार किया है, जिसने फर्जी कंपनी बनाकर नशे में इस्तेमाल होने वाली दवाइयों का धंधा शुरू कर रखा था। पुलिस ने उसके पास से 17,208 नशीली गोलियां और 12 सिरप जब्त किए हैं। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कैसे बनाया फर्जी फार्मा नेटवर्क

  • आरोपी ने इंटरनेट पर दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर 2022 में “वैभव फार्मा सिटीकल” नाम से फर्जी कंपनी बनाई।

  • वैध जीएसटी नंबर भी हासिल कर लिया।

  • इंडिया मार्ट पर खुद को सेलर रजिस्टर कर दवा कंपनियों से संपर्क किया।

  • गुजरात, राजस्थान समेत कई राज्यों से नशे वाली दवाइयां मंगाने लगा।

  • ऑनलाइन भुगतान कर दवाओं को अपने नेटवर्क में सप्लाई करता और भारी मुनाफा कमाता था।

आरोपी से जब्त नशे की दवाइयाँ

पुलिस ने आरोपी के फ्लैट से कई ब्रांड की प्रतिबंधित दवाइयां बरामद कीं।


  • जेबिस्कन सिरप

  • पिएंकोप्लस

  • अल्प्राजोलम

  • नाइट्रोटेन

  • निक्टर

  • नाइट्रेजपम

कुल 17,208 गोलियां और 12 सिरप पुलिस ने सुरक्षित कर लिए हैं। इसके अलावा, आरोपी का मोबाइल फोन, बैंक स्टेटमेंट और ई-बैंकिंग रिकॉर्ड भी जब्त किया गया है, जिनसे नेटवर्क की और जानकारी मिलने की संभावना है।

आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस जांच में सामने आया है कि वैभव खंडेलवाल पहले भी नशे की दवाइयों की तस्करी में पकड़ा जा चुका है।

  • राजस्थान में भी उस पर कार्रवाई हो चुकी है।

  • दुर्ग पुलिस ने उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 326/2025 दर्ज कर धारा 8, 22(ग), 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

  • 17 सितंबर 2025 को आरोपी को सीजेएम कोर्ट दुर्ग में पेश किया गया।

मोहन नगर थाना की टीम की कार्रवाई

एसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम ने आरोपी के फ्लैट में दबिश दी और बड़ा स्टॉक बरामद किया।

  • आरोपी ने स्वीकार किया कि वह खुद भी नशे की गोलियों का सेवन करता था।

  • पुलिस अब उसके नेटवर्क और सप्लाई चेन की गहराई से जांच कर रही है।

  • कुछ और नाम सामने आए हैं, जिन्हें सुरक्षा कारणों से अभी उजागर नहीं किया गया है।

पुलिस का सख्त संदेश

दुर्ग पुलिस ने साफ कहा है कि नशे का कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी जल्द बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed