DRDO Internship 2026: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) में इंटर्नशिप करने के इच्छुक छात्रों के लिए काम की खबर है. DRDO की कानपुर स्थित लैब DMSRDE ने विभिन्न इंजीनियरिंग और साइंस विषयों के छात्रों से इंटर्नशिप के लिए आवेदन मांगे हैं. इस इंटर्नशिप की अवधि 6 महीने होगी और चयनित छात्रों को स्टाइपेंड भी दिया जाएगा.

इसके लिए उम्मीदवारों को अपने कॉलेज या संस्थान के प्रमुख के माध्यम से आवेदन करना होगा. आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और फॉर्म 28 सितंबर 2026 तक भेजना होगा. आइए जानते हैं योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, सेलेक्शन और जरूरी डॉक्यूमेंट्स की पूरी जानकारी.


किन विषयों में मिलेगी इंटर्नशिप?

यह इंटर्नशिप DRDO की कानपुर स्थित DMSRDE लैब में होगी. इसमें केमिकल इंजीनियरिंग, पॉलिमर साइंस एंड टेक्नोलॉजी, मेटेरियल साइंस इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, टेक्टाइल इंजीनियरिंग, केमिस्ट्री साइंस, मेटेरियल साइंस जैसे विषय शामिल हैं.

कौन कर सकता है आवेदन?

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन या इंजीनियरिंग और साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे छात्र आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार अपने फुल टाइम कोर्स के फाइनल ईयर में होने चाहिए. आवेदक का एजुकेशनल रिकॉर्ड अच्छा होना जरूरी है और कम से कम 65 प्रतिशत अंक होने चाहिए.

उम्र और आवेदन की प्रक्रिया

उम्मीदवार की उम्र आवेदन की अंतिम तारीख के अनुसार 28 वर्ष से कम होनी चाहिए. आवेदन के लिए कॉलेज के डीन, एचओडी, निदेशक या प्राचार्य का ओर से रिक्वेस्ट लेटर जरूरी है.

आवेदन फॉर्म का निर्धारित फॉर्मेट नोटिफिकेशन से डाउनलोड करना होगा. इसमें नाम, जन्मतिथि, आधार नंबर, कॉलेज की जानकारी, मोबाइल नंबर, ईमेल, डिग्री, CGPA और अन्य जरूरी डिटेल भरने होंगे. फॉर्म कॉलेज के लेटरहेड पर तैयार कर संस्थान के प्रमुख से सिग्नेचर करवाना होगा.

ये डॉक्यूमेट्स लगाने होंगे

फॉर्म के साथ कॉलेज का Request Letter, हाई स्कूल मार्कशीट, पिछले सेमेस्टर की मार्कशीट, फोटो आईडी कार्ड और Resume/Biodata लगाना होगा. आवेदन की हार्ड कॉपी स्पीड पोस्ट या By Hand DMRDE कानपुर भेजनी होगी.

पता: Director, Defence Materials and Stores Research and Development Establishment (DMSRDE), DRDO, GT Road, Kanpur-208013.

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन CGPA, Online Interview/Interaction और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशनके आधार पर किया जाएगा. चयनित छात्रों को जॉइनिंग से जुड़ी जानकारी ईमेल के माध्यम से दी जाएगी.

कितने महीने की होगी इंटर्नशिप?

DRDO की यह इंटर्नशिप कुल 6 महीने की होगी. इंटर्नशिप पूरी होने के बाद छात्रों को Completion Certificate दिया जाएगा. इच्छुक उम्मीदवारों को अपना आवेदन 28 सितंबर 2026 तक भेजना होगा. अधूरा या गलत डिटेल वाला आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *