


रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत बिलासपुर-चांपा चौथी लाइन परियोजना के अंतर्गत जांजगीर-नैला स्टेशन पर अप ग्रिड में ऑटो सिग्नलिंग सहित चौथी लाइन कनेक्टिविटी के कमीशनिंग कार्य हेतु नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। यह कार्य 22 जून 2026 से 05 जुलाई 2026 तक विभिन्न चरणों में संपादित किया जाएगा।
(1) 68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर को दिनांक 21 जून से 02 जुलाई 2026 तक रद्द किया गया था जिसमें आंशिक संशोधन करते हुए अब यह गाड़ी दिनांक 22 जून से 03 जुलाई 2026 तक रद्द रहेगी।

(2) 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर को दिनांक 22 जून से 03 जुलाई 2026 तक रद्द किया गया था जिसमें आंशिक संशोधन करते हुए अब यह गाड़ी दिनांक 23 जून से 04 जुलाई 2026 तक रद्द रहेगी।
(3) 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर को दिनांक 21 जून से 02 जुलाई 2026 तक रद्द किया गया था जिसमें आंशिक संशोधन करते हुए अब यह गाड़ी दिनांक 22 जून से 03 जुलाई 2026 तक रद्द रहेगी।
(4) 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर को दिनांक 22 जून से 03 जुलाई 2026 तक तक रद्द किया गया था जिसमें आंशिक संशोधन करते हुए अब यह गाड़ी दिनांक 23 जून से 04 जुलाई 2026 तक रद्द रहेगी।
