बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे युवा वकील सौरभ ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उनका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई।

इसके बाद उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो सौरभ का शव कमरे में मिला। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सौरभ कानून की पढ़ाई करने के साथ ही हाईकोर्ट में वकालत भी कर रहे थे। उनकी मौत की खबर से परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है।


फिलहाल आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के साथ मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *