By Poornima 

छ ग श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं के संदर्भ में आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , गृह मंत्री विजय शर्मा व अरुण साव से सौजन्य मुलाकात की ।


इस दौरान संगठन की ओर से पत्रकारों के कल्याण से संबंधित एक मांग पत्र भी सौंपा गया । 

मांग पत्र में प्रदेश के अधिमान्य पत्रकारों के लिए टोल नाको को फ्री करने, पत्रकार कल्याण कोष की राशि 2 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपए किए जाने, जिला जनसंपर्क कार्यालय में दर्ज पत्रकारों के आकस्मिक उपचार हेतु निजी चिकित्सालयों में सुविधा उपलब्ध कराने आवश्यक निर्देश दिए जाने एवं पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द से जल्द लागू किए जाने की मांग भी रखी गई।

पत्रकारों की जायज मांगों के संदर्भ में मुख्यमंत्री महोदय द्वारा सहानुभूति पूर्वक विचार कर निर्णय लिए जाने का आश्वासन दिया गया। 

  1. प्रतिधिनि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष अविनाश ठाकुर, प्रदेश महासचिव अनिल अग्रवाल, बी डी निजामी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोज गोस्वामी, प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलेश जायसवाल , प्रदेश संयुक्त सचिव सुनील राठौर एवं मो इमरान, प्रदेश सचिव विजय तिवारी , प्रदेश संगठन सचिव पूर्णिमा शुक्ला, सरगुजा संभाग अध्यक्ष राजेश राज गुप्ता , संभागीय महासचिव खगेन्द्र यादव, नारायणपुर जिला अध्यक्ष संजय राय, मनेंद्रगढ़ जिला अध्यक्ष राजकुमार केशरवानी , अंबिकापुर जिला अध्यक्ष राजेश प्रसाद गुप्ता , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिओम श्रीवास,मेहमूद खान, दुर्ग जिला सचिव कपिल साहू , सरगुजा मीडिया प्रभारी विजेंद्र प्रजापति , मस्तूरी संरक्षक विजय सुमन, ब्लॉक अध्यक्ष रघु यादव, विमल कांत , रामगोपाल भार्गव एवं वरिष्ठ पत्रकार श्रीकांत ठाकुर शामिल थे ।
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *