रायपुर। राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के अधिकारियों का तबादला हुआ है। इस संबंध में गृह पुलिस विभाग ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, कुल 7 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारी सौंपी है। इस फेरबदल में मुख्यमंत्री सुरक्षा, राजभवन सुरक्षा और VIP सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों की पदस्थापना में भी बदलाव किया गया है।

इन अधिकारियों का हुआ तबादला

सचिन्द्र चौबे (CC-2011) — अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, PTS मैनपाट से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, माननीय मुख्यमंत्री सुरक्षा, छत्तीसगढ़ रायपुर।


आलोक तिवारी (CC-2016) — सहायक सेनानी, माननीय मुख्यमंत्री सुरक्षा, छत्तीसगढ़ रायपुर से सहायक सेनानी, 4वीं वाहिनी छसबल, माना रायपुर।

गिरीश कोरी (CC-2016) — सहायक सेनानी, राजभवन सुरक्षा, रायपुर से सहायक सेनानी, VIP सुरक्षा वाहिनी, माना रायपुर।

दिनेश सिंह (CC-2016) — सहायक सेनानी, माननीय मुख्यमंत्री सुरक्षा, छत्तीसगढ़ रायपुर से सहायक सेनानी, राजभवन सुरक्षा, रायपुर।

मयंक रणसिंह (DD-2018) — उप पुलिस अधीक्षक, (SIA) पुमु, नवा रायपुर से अनु. अधिकारी (पुलिस), भाटापारा, जिला बलौदाबाजार।

तारेश साहू (DD-2018) — अनु. अधिकारी (पुलिस), भाटापारा, जिला बलौदाबाजार से उप पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर।

नीलकिशोर अवस्थी (CC-2025) — सहायक सेनानी, राजभवन सुरक्षा, रायपुर से सहायक सेनानी, VIP सुरक्षा वाहिनी, माना रायपुर।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *