CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक साथ 80 पुलिसकर्मियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई है। सूची में यातायात शाख से 23 कर्मचारियों को जिले के थाना चौकी में पदस्थापना दी गई हैं। वहीं, विर्रा क्षेत्र के ग्राम करही पुलिस सहायता के लिए अलग से प्रभारी सहित पुलिसकर्मियों की पदस्थापना की गई हैं। जारी आदेश के अनुसार 1 ASI, 19 प्रधान आरक्षक और 60 आरक्षक समेत कुल 80 प्रधान आरक्षक व आरक्षकों का एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजा गया है।

नीचे देखें सूची-

-04-06-2026-1322273


तीन वर्ष से एक ही जगह जमे कर्मचारियों का स्थानांतरण

स्थानांतरण आदेश के तहत ऐसे पुलिस कर्मचारियों को प्राथमिकता से स्थानांतरित किया गया है, जो तीन वर्ष अथवा उससे अधिक समय से एक ही जगह पर पदस्थ थे। इस कदम का उद्देश्य कार्य में पारदर्शिता, दक्षता एवं प्रशासनिक संतुलन बनाए रखना है।

यातायात शाखा के कर्मचारियों की थानों में पदस्थापना

एसपी विजय कुमार द्वारा यातायात शाखा में पदस्थ कर्मचारियों को विभिन्न थानों में पदस्थ किया गया है। इससे थाना स्तर पर पुलिस बल की उपलब्धता बढ़ेगी तथा कानून- व्यवस्था संबंधी कार्यों में और अधिक मजबूती आएगी, तथा थाना चौकी में पदस्थ कर्मचारीयो को यातायात शाखा में पदस्थ किया गया है।

ग्राम करही में पुलिस सहायता के लिए अलग से व्यवस्था

ग्राम करही में 5 जून को पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्राम करही में पृथक रूप से पुलिस कर्मचारियों की पदस्थापना की गई है। इससे क्षेत्र के नागरिकों को त्वरित पुलिस सहायता एवं सुरक्षा सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *