बिलासपुर। मटकी फोड़ कार्यक्रम से पहले उस वक्त हड़कंप मच गया जब 7वीं क्लास का छात्र करंट की चपेट में आ गया। अचते अवस्था में उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जिसके चलते उसकी जान बच गई, हालांकि उसे अभी डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। छात्र के चेहरे पर भी चोट आई। इधर इस घटना से स्कूल में हड़कंप मच गया।

सातवीं कक्षा का छात्र वैभव जायसवाल (13), निवासी बिरगांव, करंट की चपेट में आने से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम स्थल के ऊपर से 11 केवी हाइटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही थी। मटकी बांधने के दौरान छात्र हाइटेंशन लाइन के लिए बिछाई गई तार की चपेट में आ गया। करंट लगने के बाद वह झुलसकर नीचे गिर पड़ा। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। स्कूल स्टाफ ने छात्र को अस्पताल पहुंचाया।


सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

हादसे के बाद स्कूल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि हाईटेंशन लाइन के नीचे कार्यक्रम की तैयारी कराई जा रही थी। साथ ही मटकी बांधने जैसे जोखिम वाले कार्य में छात्र को लगाने को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *