भिलाई/ छत्तीसगढ़ के भिलाई से बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है. जिसने पुलिस को भी गुमराह कर दिया है. होटल के कमरे में 19 साल के युवक की लाश मिली है. रात में वह गर्लफ्रेंड के साथ कमरे रुका था और सुबह उसकी लाश मिली.

युवक ने की गर्लफ्रेंड के दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या

मामला भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र के कोहका स्थित OYO होटल कुणाल का है. वारदात मंगलवार (7 जुलाई) शाम की बताई जा रही है. मृतक की पहचान जवाहर नगर, अटल आवास के रहने वाले 19 साल के शादाब शेख के रूप में हुई है. जो म्यूजिक आर्टिस्ट था. उसने गर्लफ्रेंड के दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.


OYO होटल में रुके थे दोनों

जानकारी के मुताबिक़, शादाब शेख अपने से चार साल बड़ी 23 साल की लड़की को डेट कर रहा था. मंगलवार की शाम को 6:30 बजे दोनों OYO होटल पहुंचे थे. जहाँ दोनों ने साथ में शराब पी थी. इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया था.

रात में झगड़ा सुबह मिली लाश

जिसके बाद युवती सो गयी थी. इसी दौरान शादाब ने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी. वहीँ, रात करीब 11:00 बजे शादाब के दोस्त उसे ढूंढने होटल आये. लेकिन कमरे का दरवाजा खटखटाने पर किसी ने नहीं खोला. जब सुबह करीब 6:00 बजे युवती निकली तो उसने बताया वो सो रहा है. सुबह 9 बजे वापस उसके दोस्त आये तो देखा उसकी मौत हो चुकी थी.

परिजनों ने लगाया ह्त्या का आरोप

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. प्राथमिक जांच में आत्महत्या का मामला लग रहा है. जबकि परिजनों ने युवती पर ह्त्या का आरोप लगाया है. परिजनो का कहना है, झगड़े के बाद नाराज गर्लफ्रेंड ने शादाब को बेल्ट से मारा था और फिर अपने हाथ में चीरा लगा लिया था. बाद में उसने ही शादाब की ह्त्या कर दी. उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है. फ़िलहाल पुलिस युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed