दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के तांदुला नहर में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जहां रायपुर का कबड्डी खिलाड़ी तेज बहाव में बह गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची SDRF की टीम उसकी तलाश में जुट गई है।

पढ़िए पूरी खबर

यह हादसा पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा स्थित तांदुला नहर में हुआ। बताया जा रहा है कि रायपुर के गुढ़ियारी से सेलूद में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने खिलाड़ी शिवम यादव (15) आया हुआ था। शिवम प्रतियोगिता स्थल के पास स्थित तांदुला नहर की ओर शौच के लिए गया था।


इस तरह हुआ हादसा

इसके बाद वह नहर के किनारे हाथ-पैर धोने के लिए पानी में उतरा और नहर के किनारे जमी काई के कारण उसका पैर फिसल गया। पैर फिसलने के बाद शिवम खुद को संभाल नहीं सका और गहरे पानी में चले गया। देखते ही देखते वह तेज धार में बह गया।

नहर में सर्च ऑपरेशन जारी

शिवम को डूबता देख किनारे पर मौजूद साथी खिलाड़ियों ने तत्काल उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी की तेज धार के आगे उनकी कोशिशें नाकाम रहीं और शिवम देखते ही देखते ओझल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस को जानकारी दी गई। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और नहर में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। फिलहाल शिवम की तलाश जारी है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *