photo of chhattisgarh minister in liquor bottle

भिलाई [न्यूज़ टी 20] भिलाई। छत्तीसगढ़ में राज्य में शराब बंदी करने की मांग को लेकर भिलाई के सुपेला ( supela ) घड़ी चौक में भाजयुमो के युवा नेताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। उन्होंने शराब की ब्रांडेड और महंगी बोतलों में छत्तीसगढ़ के मंत्रियों की तस्वीर लगाई और फिर उस शराब को सड़क में गिराकर प्रदर्शन किया, इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री का पुतला जलाने की कोशिश भी की।

इसे लेकर पुलिस और भाजयुमो नेताओं के बीच जमकर झूमा झटकी हुई। प्रदर्शनकारी युवकों ने कहा कि हमने शराबी की बोतलों में कैबिनेट मंत्रियों की तस्वीर लगाकर यह संदेश देना चाहा है कि कैबिनेट मंत्री और सरकार में बैठे लोग शराब बेच रहे हैं।


शराब के पैसों को डकार कर अपनी वाहवाही लूट रहे हैं। जनता के सुख दुख से इन्हें कोई लेना देना नहीं है। ये बस अपने राजस्व के बारे में सोचते हैं।

Share on