अमेरिका-ईरान तनाव और हॉर्मुज स्ट्रेट बंद होने के बाद दुनिया में तेल और ईंधन की किल्लत की खूब चर्चा हुई. लोग चिंता में आ गए कि अगर ये युद्ध चलता रहा तो खाना बनाने से लेकर ऑफिस जाने तक में समस्याएं आएगी. लेकिन इसके बीच अब एक अनोखी समस्या सामने आई है. इस युद्ध के कारण यूके में जनसंख्या विस्फोट की खबर है.

अब आप सोच रहे होंगे कि भला युद्ध से जनसंख्या के बढ़ने का क्या कनेक्शन है. दरअसल, इसका सीधा कनेक्शन चीन से है. युद्ध के कारण स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज बंद होने से चीन ने यूके में नकली कंडोम की सप्लाई बढ़ा दी है. इसकी वजह से अब वहां प्रेग्नेंसी के मामले बढ़ते जा रहे हैं.


क्या है पूरा मामला?

हॉर्मुज स्ट्रेट बंद होने से असली कंडोम की कीमतें बढ़ गई है. इसका फायदा उठाते हुए चीन से नकली कंडोम बड़े पैमाने पर आयात किए जा रहे हैं. ये कंडोम खिलौनों के नाम पर छुपाकर लाए जा रहे हैं. हाल ही में यूरोपीय संघ के अधिकारियों ने दो लाख से ज्यादा नकली कंडोम जब्त किए. ये नकली प्रोडक्ट स्पेन समेत कई यूरोपीय देशों में बिक रहे थे. स्वास्थ्य विशेषज्ञ चेतावना दे रहे हैं कि इनके इस्तेमाल से सेक्शुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन (STI) और अनचाहे गर्भ का खतरा बहुत बढ़ गया है.

जनसंख्या पर असर

जिन देशों में ये नकली कंडोम पहुंच रहे हैं, वहां प्रेग्नेंसी के मामले बढ़ रहे हैं. यूके में भी इसकी वजह से जनसंख्या वृद्धि दर प्रभावित हो रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार ये नकली कंडोम चीन से सप्लाई किए जा रहे हैं. ओलाफ (EU Anti-Fraud Office) के चीफ पेट्र क्लेमेंट ने कहा कि नकली कंडोम खतरनाक होते हैं. ये स्वास्थ्य के लिए जोखिम पैदा करते हैं.

डॉक्टर्स और स्वास्थ्य अधिकारी कह रहे हैं कि ब्रिटिश टूरिस्ट और नागरिक इन नकली प्रोडक्ट्स से सावधान रहें. हमेशा प्रमाणित ब्रांड ही खरीदें. वहीं यूके सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने की बात कही है. सीमा सुरक्षा को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं.

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *