मुंबई / महाराष्ट्र के ठाणे में शुक्रवार को ऑटो ड्राइवर ने एक कॉलेज स्टूडेंट के साथ छेड़छाड़ की। जबरन ऑटो में बैठाने की कोशिश की। लड़की ने विरोध किया तो चलते ऑटो में 500 मीटर तक घसीटता ले गया। पुलिस के मुताबिक, 22 साल की लड़की कॉलेज की स्टूडेंट है। वह कॉलेज जा रही थी। इस दौरान रास्ते में खड़े ऑटो ड्राइवर ने उस पर गंदे कमेंट्स किए, जब लड़की ऑटो वाले को विरोध किया तो उसने लड़की का हाथ पकड़ लिया और उससे छेड़छाड़ करने लगा।

यह घटना शुक्रवार सुबह 6 बजकर 15 मिनट की है। इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। ऑटो ड्राइवर लड़की का हाथ पकड़ कर खींचता नजर आ रहा है। जब लड़की ने खुद को छुड़ाने की कोशिश करती है तो ड्राइवर ऑटो को चला देता है। लड़की 500 मीटर घसीटती चली जाती है। लेकिन वह हार नहीं मानती। आखिरकार फिर उसे बीच रास्ते छोड़कर भाग जाता है।


घटना के बाद से आरोपी गिरफ्तार –

पुलिस ने ऑटो ड्राइवर कटिकाडाला उर्फ ​​राजू अब्बायी को गिरफ्तार कर लिया है। नवी मुंबई के दीघा से गिरफ्तार अब्बायी का ऑटो रिक्शा भी जब्त कर लिया गया है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 354 और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Share on