श्रीलंका में भीषण आग की घटना सामने आई है। वृद्धाश्रम में आग लगने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 7 अन्य बुजुर्ग झुलस गए। पुलिस ने कहा कि बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे कलुतारा जिले के अंगुरुवाटोटा स्थित मावपिया सेवाना वृद्धाश्रम में आग लग गई। यह स्थान कोलंबो से लगभग 65 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में है।

एक बुजुर्ग ने अस्पताल में तोड़ दम

पुलिस ने कहा कि परिसर में 10 लोग मृत पाए गए, जबकि एक अन्य बुजुर्ग ने होराना बेस अस्पताल में भर्ती होने के बाद दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, कुल 51 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि 7 घायल अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। आग का मंजर देख स्थानीय लोगों की रूह कांप गई।


गैस सिलेंडर फटने से लगी आग

पुलिस ने कहा कि स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से आग पर काबू पा लिया गया। घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं। शुरुआती खबरों में सामने आया कि घटना के दौरान एक गैस सिलेंडर फट गया, जिससे आग तेजी से फैल गई।

बचाए गए लोगों को एक स्कूल में ठहराया गया

वृद्धाश्रम में आग लगने का सटीक कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। ‘न्यूजफर्स्ट डॉट एलके’ समाचार पोर्टल के अनुसार, बचाए गए लोगों को अस्थायी रूप से पास के एक स्कूल में ठहराया गया है। उन्हें सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की व्यवस्था की जा रही है।

दिल्ली अग्निकांड में 21 की मौत

गर्मी का मौसम आते ही आग की घटनाएं बढ़ गई हैं। भारत की राजधानी दिल्ली में बुधवार को एक होटल में भीषण आग लग गई। इस आग की घटना में 21 लोगों की मौत हो गई। इनमें से ज्यादातर विदेशी नागरिक थे। दिल्ली आग हादसे में बड़ी संख्या में लोग झुलसे भी हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बिहार में आग से 4 की मौत

वहीं, बिहार के मुज्फ्फरपुर में आग की घटना सामने आई है। मुजफ्फरपुर के एक अस्पताल के ICU में आग लगी। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। कई गंभीर रूप से झुलस गए।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *