


दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग एवं जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में 10 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला विश्वविद्यालय के नया भवन परिसर, पोटिया, दुर्ग में आयोजित होगा।
1317 पदों पर होगी भर्ती

रोजगार मेले में अब तक 14 निजी नियोजकों द्वारा 1317 तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों के लिए रिक्तियां उपलब्ध कराई गई हैं। यह संख्या 8 जुलाई तक बढ़ भी सकती है।
इन अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर
रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा इंजीनियरिंग, इंजीनियरिंग स्नातक, एमबीबीएस, बीफार्मा, नर्सिंग, जीएनएम, एएनएम, डिप्लोमा पैरामेडिकल सहित अन्य योग्य अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन की सुविधा
इच्छुक अभ्यर्थी गूगल फॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रोजगार मेले से संबंधित विस्तृत जानकारी हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की वेबसाइट एवं रोजगार विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
आयोजकों ने अधिक से अधिक योग्य युवाओं से रोजगार मेले में भाग लेकर उपलब्ध रोजगार अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है।
