Bhilai/भिलाई– हमर छ्त्तीसगढ़ की इस्पात नगरी भिलाई स्थित नेहरू सांस्कृतिक सभागार में बीते 20 वर्षों से निरंतर 27 अगस्त को दर्द भरे गीतों के शहंशाह मशहूर पार्श्व गायक स्व मुकेश चंद्र माथुर की पुण्यतिथि पर “याद-ए-मुकेश” का धूम आयोजन किया जाता है। याद-ए-मुकेश में स्वर लहरियों के पूर्व उपस्थित आत्मीय अतिथियों द्वारा वर्ष 2013 से छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार आसिफ़ इक़बाल की धर्मपत्नी स्व.आशा इक़बाल की स्मृति में निरंतर अंचल की महिला पत्रकारों का सम्मान भी किया जाता है।

इस वर्ष मीडिया ग्रुप भिलाई-दुर्ग,भिलाई इस्पात संयंत्र (एस आर जी) एवं छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक(गुंडरदेही) कुंवर निषाद, एवं कार्यक्रम की अध्यक्ष अंत्यवसायी वित्त निगम की उपाध्यक्ष नीता लोधी, के अलावा ब्लीस इंटरनेशनल के मैनेजिंग डायरेक्टर रमेशश्रीवास्तव, संगीतप्रेमी जसविंदरसिंह मथारू, व दुर्गा सेंगर, समाजसेवी हरविंदर कौर, प्रसिद्ध भजन-ग़ज़ल गायक प्रभंजय चतुर्वेदी, समाजसेवी गुरमीत धनई,रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दामू आंबेडारे, भिलाई प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष टी सूर्या राव , दैनिक भारत भास्कर के प्रधान संपादक संदीप तिवारी “राज’, आयोजक द्वय वरिष्ठ पत्रकार बी डी निज़ामी व सुरेंद्र कपूर ‘काके’, रवि वटाने अंचल के वरिष्ठ पत्रकार आसिफ़ इक़बाल की उपस्थिति में किया गया।


इन अतिथियों ने “आशा इक़बाल स्मृति महिला पत्रकार सम्मान से क्रमशः पुष्पा रोकड़े-ब्यूरो चीफ-दै. प्रखर समाचार,बीजापुर (बस्तर),व प्रीति सरू-रिपोर्टर दै.भारत भास्कर,भिलाई को वर्ष 2020,शगुफ्ता शीरीन-सहायक संपादक दूरदर्शन-आकाशवाणी-रायपुर व पूर्णिमा शुक्ला-रिपोर्टर-वेब पोर्टल न्यूज़ टी-20,भिलाई को वर्ष 2021 तथा रेणु तिवारी नन्दी-एसोसिएट एडिटर-स्वदेश न्यूज़ चैनल-रायपुर व कमरून निशा-ब्यूरो चीफ-दै.अमृत सँदेश-बैकुंठपुर,ज़िला कोरिया को वर्ष 2022 के लिए शॉल श्रीफल,नकद राशि व चांदी का सिक्का प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इसमें आशा इक़बाल महिला पत्रकार सम्मान से बीते वर्षों में सम्मानित भिलाई ग्रैंड ए सी एन चैनल की ब्यूरो चीफ शाहीन खान व प्रेस क्लब भिलाई की अध्यक्ष भावना पांडेय भी इन सभी 6 महिला पत्रकारों के सम्मान में आत्मीय रूप अग्र क्रम में शामिल हुईं । इसके उपरांत फिल्मजगत की स्वर्गवासी मशहूर हस्तियों लता मंगेशकर,भूपेंद्र सिंह,भप्पी लाहरी,केके,शिव कुमार शर्मा को उनके गीतों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की गई।आगे मुकेश के दर्द भरे गीतों को स्वर लहरियों के माध्यम से श्रोताओं को बांधे रखा।अंचल के मशहूर संगीतकार संदीप राजपूत की अगुवाई में क्रमशः,सीमा पटेल , संदीप तिवारी, ज्योति कश्यप, अंजू त्रिपाठी , राकेश शुक्ला, उमेश विश्वकर्मा , परन भाटिया , जानकी रमैया , श्रीनिवास , सजीव सुधाकरन, नीति पॉल , ज़मीर फ़ैज़ी , ए के त्रिवेदी , रियाज़ अहमद, रमेश दत्त पांडेय, इरफान भाई, मनीषा मल्होत्रा एवं मुरली आदि ने अपने एकल व युगल गीतों को प्रस्तुत कर समां बनाया, जिसकी श्रोताओं ने करतल ध्वनि से सराहना की ।याद-ए-मुकेश इस बार फिर भिलाई में प्रभावकारी असर की यादें बना गया। अंत में,आयोजक बी डी निज़ामी ने आभार ज्ञापन किया।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed