▪️ पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेन्ज , दुर्ग एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के सतत् मार्गदर्शन में मिली टीम को सफलता।

▪️ गिरोह के मुख्य सलीम सहित 04 आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार।


▪️ आरोपियों से अलग – अलग बैंको के एटीएम कार्ड बरामद।

▪️ आरोपियों से संबंधित दर्जनो बैंक खातों को किया गया सील तथा उपल्बध रकम को किया गया फ्रिज।

▪️ गिरोह द्वारा देश के विभिन्न राज्यों के निवासियों के साथ करोड़ो की ठगी की मिली है जानकारी संबंधित राज्यों से सायबर सेल की टीम कर रही है संपर्क।

▪️ गिरोह द्वारा रिटार्यड सीनियर सिटीजन को किया जाता था टारगेट।

▪️ दुर्ग पुलिस संपर्क स्थापित कर ठगी के शिकार लोगों को कर रही मदद।

▪️ पूर्व में आरोपी रंजन देहरादून में धोखाधड़ी के मामले हो चुका है गिरफ्तार।

▪️ दिल्ली में टीम द्वारा किरायेदार बनकर , ग्राहक बनकर की गई रेकी।

▪️ ठगी की रकम से आरोपी कर रहे थे फैशन एवं कपड़े का व्यापार।

▪️ गिरोह ने विभिन्न राज्यों में ठगी को दिया है अंजाम।

▪️ सायबर सेल एवं थाना मोहन नगर की कार्यवाही।

भिलाई [न्यूज़ टी 20]

आरोपीगण : 1. साजिद जाफर पिता स्व ० जियाउर रहमान 29 साल पता- 138 चतुर्थ फ्लोर किलोकारी विलेज महरानी बाग साउथ दिल्ली
2. सलीम जफर पिता स्व 0 जियाउर रहमान 36 साल पता- 141 चतुर्थ फ्लोर किलोकारी विलेज महरानी बाग साउथ दिल्ली
3. राजू यादव पिता विजय सिंह यादव 32 साल पता 128 बी शाहपूराजाट साउथ दिल्ली
4. रंजन कुमार यादव पिता महेश प्रसाद यादव 30 साल पता- 85 डी तैमूर नगर एक्ट्रेशन साउथ दिल्ली।

जप्त मशरूका : 1. विभिन्न बैंकों एटीएम कार्ड 2. विभिन्न बैंको के खातों के दस्तावेज।

विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 16.07.2021 को प्रार्थी प्रभाकर राव दानीकर निवासी सूर्या नगर सिकोला भाठा द्वारा थाना मोहन नगर में एक लिखित शिकायत प्रस्तुत किया कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अलग – अलग नम्बरो से फोन कर अपको इन्शोरेंस की राशि मिलनी है जिसमें टैक्स , जीएसटी , प्रोसेसिंग चार्ज के नाम पर आवेदक को गुमराह कर बैंक खातों में अलग – अलग दिनांक को पृथक – पृथक किश्तों में कुल 16 लाख 15 हजार रूपये की धोखाधड़ी कर लिया।

जिस पर से थाना मोहन नगर में अप.क्र . 255 / 2021 , धारा 420 , 34 भादवि का कायम किया गया । मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस महानिरीक्षक ओ . पी . पाल ( भा.पु.से. ) , तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.एन. मीणा ( भा.पु.से. ) द्वारा घटना के आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश दिये।

मामले में अति पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव ( रा.पु. से ) , नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र यादव ( भा.पु.से. ) एवं उप पुलिस अधीक्षक अपराध नसर सिद्दकी ( रा.पु. से ) के मार्गदर्शन में सायबर सेल को सम्पूर्ण मामले की तकनीकी विश्लेषण कर मामले के अरोपियों को पकड़ने के लिये निर्देशित किया ।

सायबर सेल की टीम द्वारा घटना में मोबाईल नंबरो का विस्तृत जाँच की गई तथा धोखाधड़ी की रकम 16 लाख रूपये के ट्रान्जेक्शन फ्लो की जानकारी सभी संबंधित बैंको से प्राप्त की गई । मामले में इन्शोरेन्स के नाम पर धोखाधड़ी कर ठगने के लिये कॉल सेन्टर के माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बनाये जाने की जानकारी टीम को प्राप्त हुई ।

साउथ दिल्ली के ईलाके से प्रार्थी प्रभाकर राव दानीकर को लगातार पिछले 03 वर्षो से अलग – अलग नम्बरों से कॉल कर ग्रुप इन्शोरेन्स की राशि करीबन 4 लाख मिलना है कहकर अलग – अलग किश्तों में अलग – अलग खातों में रूपये ट्रान्सफर करा लिये । कॉल सेन्टर द्वारा CGIS ( ग्रुप इन्शोरेन्स कम्पनी के नाम से फोन किया गया था ।

मामले में प्रभाकर राव दानीकर द्वारा ट्रान्सफर की गई रकम दिल्ली के अलग – अलग स्थानों से निकासी की गई थी तथा दिल्ली के ही कुछ खाता धारकों के खातों में रकम ऑन लाईन ट्रान्सफर किये गये थे । सायबर टीम द्वारा मामले की अद्यतन स्थिति से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया ।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा थाना प्रभारी मोहन नगर , निरीक्षक गौरव तिवारी प्रभारी सायबर सेल को तत्काल टीम गठित कर दिल्ली , उत्तर प्रदेश में संदेहियों के लोकेशन चिन्हाकित कर दिल्ली , उत्तर प्रदेश के लिये रवाना करने हेतु निर्देशित किया गया ।

उप निरीक्षक राजीव तिवारी , सउनि अशोक साहू , प्र . आर . संतोष मिश्रा , आरक्षक जुगनु सिंह , अनुप शर्मा , रिन्कू सोनी , उपेन्द्र यादव , केशव साहू , प्रदीप सिंह को आरोपियों के पतासाजी हेतु रवाना किया गया । टीम द्वारा दिल्ली पहुँच कर आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार नजर रखी गई टीम द्वारा संदेही के चाय दुकान पर लगातार जा कर उनसे अच्छे संबंध स्थापित कर अन्य आरोपियों के संबंध में धीरे धीरे जानकारी प्राप्त करते गये ।

दिल्ली के किलोकारी में किराया लेने के नाम पर आरोपियों के संबंध में टीम के द्वारा पुख्ता जानकारी प्राप्त हुई टीम द्वारा लगातार अलग – अलग बहरूपिया बनकर आरोपियों के संबंध में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर अलग – अलग 03 टीम बनाकर रेड कार्यवाही की गई जिसमें साजिद जफर , सलीम जफर , राजू यादव , रंजन कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया ।

आरोपियों के द्वारा उपयोग किये जा रहे अलग – अलग बैंक खातों को फ्रिज कर कोटक महिन्द्रा बैंक के खाता में 1 लाख , 24 हजार रूपये , HDFC बैंक के खाता में 10409 रूपये बैंक ऑफ बड़ोदा बैंक के खाता में 20263 रूपये एवं IDFC बैंक के खातें में 2 हजार रूपये कुल 1,56,672 रूपये होल्ड कराया गया है ।

तरीका वारदात : आरोपियों द्वारा संगठित होकर Central Government Employees Group Insurance Scheme ( CGIS ) के नाम का गलत उपयोग कर लोगों को इन्शोरेन्स का अधिक रकम मिलने का झांसा दे कर अलग – अलग नम्बरों से डायरेक्टर , मैनेजर , कर्मचारी बनकर फर्जी कॉल सेन्टर का संचालन करते है ।

आरोपियों द्वारा प्रायवेट कम्पनियों से अवैध तरीके से डाटा प्राप्त कर उन्हें पेंशन , परिपक्वता राशि का झांसा देकर अलग – अलग किस्तों में खातों में ट्रान्सफर कर लिये जाते है । आरोपियों के द्वारा प्रारंभिक जाँच में पंजाब , गुजरात , छ.ग. , मध्यप्रदेश के लोगों से करोड़ों की ठगी गिरोह द्वारा इसी तरीका वारदात से किया गया है ।

सायबर सेल टीम द्वारा अन्य राज्यों से संपर्क स्थापित किया जा रहा है । मामले में इनकी भूमिका सराहनीय रही सायबर सेल से निरीक्षक गौरव तिवारी प्रभारी सायबर सेल , सउनि शमित मिश्रा , प्र . आर . चंद्रशेखर बंजीर , आरक्षक जावेद हुसैन खान , विक्रांत यदु , थाना मोहन नगर से निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा थाना प्रभारी मोहन नगर , उप निरीक्षक राजीव तिवारी , सउनि अशोक साहू , प्र.आर.संतोष मिश्रा , आरक्षक जुगनु सिंह , अनुप शर्मा , रिन्कू सोनी , उपेन्द्र यादव , केशव साहू , प्रदीप सिंह , फारूख खान , तिलेश्वर राठौर।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed