धमतरी। जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के कंडेल गांव में बीती रात युवक की चाकू मारकर हत्या का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में एक नाबालिग ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। गले में गंभीर चोट लगने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात के बाद नाबालिग आरोपी अर्जुनी थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।


खाना खाने के बाद टहलने निकला था युवक

परिजनों के मुताबिक, मृतक खाना खाने के बाद गोठान मैदान की ओर टहलने के लिए निकला था। इसी दौरान विवाद हुआ और उस पर चाकू से हमला किए जाने की जानकारी सामने आई है।

आरोपी की उम्र को लेकर परिजनों ने उठाए सवाल

मृतक के परिजनों ने पुलिस के सामने आरोपी की कम उम्र और कद को लेकर संदेह जताया है। परिजनों ने मामले की गहराई से जांच कर वास्तविकता सामने लाने की मांग की है। फिलहाल अर्जुनी पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *