बीजापुर/ जिले के इच्छुक अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सिविल सेवा परीक्षा, बैंकिंग परीक्षा, रेल्वे भर्ती बोर्ड, कर्मचारी चयन आयोग, छत्तीसगढ़ व्यापम के माध्यम से ली जाने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण उपलब्ध कराने एवं विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धात्मक बनाकर परिणाम मूलक सफलता सुनिश्चित कराने हेेतु इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवारों का वॉक इन इंटरव्यू  04 मई 2026 से 11 मई 2026 तक विभिन्न विषयवार आयोजित किया जाना है।

जिसमें पद के विषय क्रमांक 04 एवं 06 में आंशिक संशोेधन करते हुए पद के विषय क्रमांक 4 में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण, गणित और तार्किक तर्क Logical Reasoning एवं सी सेट एवं अन्य विषय शामिल होंगे।


इसी तरह विषय क्रमांक 6 में कल्याणकारी, विकासात्मक कार्यक्रम एवं कानून, अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय खेल, घटनाएं एवं संगठन, अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय शैक्षणिक संस्थाएं एवं मानव विकास में उनका योगदान एवं अन्य विषय शामिल होंगे। शेष अनिवार्य अर्हता, अंको की गणना एवं नियम व शर्ते यथावत रहेंगे। अधिक जानकारी के लिए जिले के वेबसाइट https://bijapur.gov.in/एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *