UPSC Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए UPSC ने भर्ती का मौका दिया है. संघ लोक सेवा आयोग ने भारत सरकार के अलग-अलग विभागों और संस्थानों में 213 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इनमें विशेषज्ञ, सहायक प्रोफेसर, सहायक संपादक, सहायक लोक अभियोजक और विधि अधिकारी जैसे पद शामिल हैं.

आवेदन प्रक्रिया 12 सितंबर 2026 से शुरू हो होगी. इच्छुक और एलिजिबल कैंडिडेट 2 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट UPSC.gov.in के जरिए करना होगा. भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को पद के अनुसार निर्धारित एजुकेशनल क्वालिफेकेशन, एज लिमिट और अन्य शर्तें पूरी करनी होंगी.


213 पदों पर भर्ती

UPSC की इस भर्ती में अलग-अलग विभागों के लिए विशेषज्ञ श्रेणी-III सहायक प्रोफेसर और विशेषज्ञ ग्रेड-II के पद शामिल हैं. शरीर रचना विज्ञान (anatomy) के सहायक प्रोफेसर पद के लिए जनरल कैटेगरी की अधिकतम आयु 40 वर्ष और SC वर्ग के लिए 45 वर्ष है. कैंडिडेट्स के पास संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए.

जनरल मेडिसिन के सहायक प्रोफेसर पद के लिए जनरल कैटेगरी की एज लिमिट 40 वर्ष, OBC के लिए 43 वर्ष और SC/ST के लिए 45 वर्ष है. इसके लिए MBBS के साथ मेडिसिन/जनरल मेडिसिन में MD या DNB जरूरी है.

दूसरे पदों के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया है?

सहायक संपादक पद के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष है. पत्रकारिता या जनसंचार में ग्रेजुएशन या संबंधित विषय में ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता/जनसंचार में एक साल का डिप्लोमा मांगा गया है. विशेषज्ञ ग्रेड-II एनेस्थेसियोलॉजी के लिए MBBS के साथ संबंधित क्षेत्र में MD/MS/डिप्लोमा चाहिए. बाल रोग पद के लिए मेडिकल डिग्री के साथ बाल रोग में MD या डिप्लोमा और निर्धारित एक्सपीरियंस जरूरी है.

ऐसे होगा चयन

सहायक लोक अभियोजक पद के लिए सामान्य/EWS उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष, OBC की 38 और SC/ST की 40 वर्ष है. लद्दाख में विधि अधिकारी से जुड़े पद भी भर्ती में शामिल हैं.

चयन मुख्य रूप से इंटरव्यू के आधार पर होगा. आवेदन ज्यादा होने पर UPSC भर्ती परीक्षा, अतिरिक्त योग्यता या ज्यादा एक्सपीरियंस के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट कर सकता है. इंटरव्यू में जनरल कैटेगरी को 50, OBC को 45 और SC/ST/PwBD को 40 अंक जरूरी होंगे.

आवेदन के लिए फीस

आवेदन की फीस 25 रुपये है. महिला, SC, ST और PwBD कैंडिडेट्स को फीस से छूट मिलेगी. फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है.

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *