रायपुर. राजधानी में चोरी की वारदात हर दिन बढ़ती जा रही है. शादी का सीजन आते ही गिरोह सक्रिय हो गया है. इसी बीच शनिवार को शातिर चोरों ने आमानाका थाना क्षेत्र निवासी ठेकेदार के घर को शातिर चोरों ने निशाना बना लिया. गिरोह ने लाखों के सोने-चांदी समेत नकदी रकम पर हाथ साफ कर दिया है. आरोपियों ने 10 तोला सोना सहित 6 लाख से ज्यादा की चाेरी की वारदात को अंजाम दिया है.

आमानाका थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध कायम कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक आमानाका इलाके के पंचधाम मंदिर के पास ठेकेदार सौरभ मिश्रा के घर चोरी की वारदात हुई है. प्रार्थी के बयान के आधार पर सौरभ शादी में प्रयागराज गए हुए हैं. उनके ससुर दिलीप तिवारी जो जिला सहकारी बैंक में क्लर्क हैं, उन्होंने रिपोर्ट लिखाई है.


दिलीप तिवारी ने बताया कि सौरभ मिश्रा अपनी मां के साथ 8 फरवरी को प्रयागराज शादी में गए हैं. घर से 10 तोला सोने के जेवर और 70 हजार रुपये नगदी रकम चोरी हुई है. चोरी गए सामानों में सोने के जेवर, टॉप्स 4 जोड़ी, कंगन चार नग, मांग टिका एक नग, अंगूठी दो नग, सोने की चैन एक नग कुल वजन करीबन 10 तोला, चांदी के पायल दो जोड़ी सहित अन्य सामान चुरा ले गए.

सौरभ के आने के बाद यह रकम और बढ़ सकती है. शिकायतकर्ता ने बताया कि छोटी बच्ची होने के कारण सौरभ पत्नी और बेटी को लेकर नहीं गए थे. वह घर में ताला बंद कर मायके समता कालोनी आ गई थी. 11 फरवरी की सुबह घर में काम करने वाली बाई ने फोन कर बताया कि घर का ताला टूटा है. इसके बाद वह टाटीबंध स्थित घर गई. जहां देखा कि घर के बाहर का ताला टूटा हुआ था.

अंदर जाकर देखे तो तीनों कमरे का सामान फैला हुआ था. नकदी और जेवर गायब थे. आजाद चौक सीएसपी मयंक गुर्जर ने बताया की चोरी की वारदात की जानकारी मिली है. आमानाका और क्राइम ब्रांच की टीमें जांच में जुटी हैं. सीसीटीवी फुटेज हाथ लगे हैं. पुलिस जल्द आरोपियों तक पुलिस पहुंच जाएगी.

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed