दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान लोकेश्वर देवांगन निवासी उमदा गांव, पुरानी भिलाई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लोकेश्वर रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया।

देर रात तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला और दरवाजा खटखटाने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो परिजनों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। खिड़की से देखने पर लोकेश्वर फांसी के फंदे से लटका मिला।


इसके बाद पुलिस ने दरवाजा खोलकर शव को नीचे उतारा और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर उसकी जांच की जा रही है। परिजनों और अन्य लोगों से पूछताछ के साथ मामले की विवेचना जारी है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *