8 साल की मासूम के साथ कोतवाल ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। 8 साल के मासूम बालिका के साथ उसी के गांव के कोतवाल ने दुष्कर्म कर अपनी हवस की आग बुझाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी 50 वर्षीय कोतवाल को गिरफ्तार कर लिया है।

पूरा मामला डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जानकारी के मुताबिक गांव में खेल रही मासूम को पहले तो चॉकलेट लेने दुकान भेजा। जब वापस आई तो उसकी सहेली को भी दुकान भेजा। जब वह दुकान गई तब मासूम को टीवी दिखाने के बहाने कोतवाल अपने साथ अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया।


घटना के बारे में परिजनों को पता चलने पर आरोपी के खिलाफ़ डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने 50 साल के आरोपी कोतवाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *