Mouni Roy Photos: टीवी से पहचान बनाने वालीं मौनी रॉय आज बॉलीवुड में अपनी अदाकारी का जलवा दिखा रही हैं. मौनी रॉय अपनी अदाकारी के साथ-साथ ग्लैमरस अदाओं के लिए भी खूब सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. लेकिन  इस बार मौनी रॉय ने ऐसे लुक का दीदार कराया है, जिसे देख फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ गई हैं. आइए, यहां देखते हैं मौनी रॉय की लेटेस्ट फोटोज…

ब्राउन कलर की ड्रेस में खूब लगीं कमाल

1/5


ब्राउन कलर की ड्रेस में खूब लगीं कमाल

टीवी की नागिन बनकर घर-घर में पहचान बनाने वालीं मौनी रॉय अक्सर ही पति और फ्रेंड्स के साथ पर वेकेशन्स पर जाती हैं, जहां से वह अपनी एक से बढ़कर एक ग्लैमरस फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. हाल ही में मौनी रॉय ने अपने लेटेस्ट वेकेशन की फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं, जिसमें एक्ट्रेस ब्राउन कलर की ड्रेस में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं.

समंदर किनारे दिए पोज

2/5

समंदर किनारे दिए पोज

मौनी रॉय लेटेस्ट फोटोज में ब्राउन कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहने दिखाई दे रही हैं.  ब्राउन स्टाइलिश ड्रेस में मौनी रॉय ने समंदर किनारे रेत पर खड़े होकर एक से बढ़कर एक पोज दिए हैं.

कभी इठलाईं, तो कभी बलखाईं

3/5

कभी इठलाईं, तो कभी बलखाईं

कभी इठलातीं, तो बलखातीं मौनी रॉय की खूबसूरती देखने लायक है. मौनी रॉय के लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने अपने स्टेटमेंट डार्क आइमेकअप के साथ ब्राउन लो-टोन लिपशेड कैरी किया है.

कई टीवी शोज में किया काम

4/5

कई टीवी शोज में किया काम

मौनी रॉय ने लेटेस्ट लुक में अपने बालों को कभी ओपन तो कभी जूड़ा स्टाइल में बांधा है. मौनी रॉय के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘नागिन’, ‘जुनून’, ‘महादेव’ जैसे शोज में अपनी अदाकारी का हुनर दिखाया है.

फिल्में और वेब सीरीज

5/5

फिल्में और वेब सीरीज

टीवी के बाद मौनी रॉय फिल्मों और वेब सीरीज में अपना जलवा दिखा रही हैं. मौनी की लेटेस्ट वेब सीरीज शोटाइम है. शोटाइम के अलावा मौनी ब्लैकआउट, एलएसडी 2, सुल्तान ऑफ दिल्ली में नजर आ चुकी हैं.

Share on