हंस ट्रेवल्स के पार्सल से 16 लाख रुपये नगद बरामद, पुलिस जांच में जुटी...

रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हंस ट्रेवल्स के एक संदिग्ध पार्सल से 16 लाख रुपये नगद बरामद किए हैं। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और बरामद रकम की जानकारी आयकर विभाग को भेज दी गई है। जानकारी के अनुसार 6 मई 2026 को न्यू राजेन्द्र नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि अशोका मिलेनियम प्लाजा स्थित हंस ट्रेवल्स कार्यालय से कोलकाता से दिल्ली भेजे जा रहे एक पार्सल में संदिग्ध सामग्री रखी गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त पश्चिम क्षेत्र संदीप पटेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और हंस ट्रेवल्स कार्यालय की तलाशी ली। तलाशी के दौरान तीन सफेद बोरों में बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हुई। पुलिस के अनुसार बरामद रकम में 20 रुपये के नोटों की 400 गड्डियां और 10 रुपये के नोटों की 800 गड्डियां शामिल हैं। कुल राशि 16 लाख रुपये आंकी गई है।


पुलिस ने मामले में धारा 106 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए नगदी को जब्त कर लिया है। फिलहाल रकम के वास्तविक मालिक और नगदी के स्रोत का पता लगाया जा रहा है। मामले की सूचना आयकर विभाग को भी भेज दी गई है और आगे की जांच जारी है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *