रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में आज स्वाइन फ्लू के 16 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें सबसे ज्यादा 8 मरीज रायपुर से सामने आए हैं।इसके अलावा बिलासपुर में 3, कोरबा में 4 और रायगढ़ में 1 मरीज मिला है। नए मामलों के साथ ही जनवरी 2026 से अब तक प्रदेश में स्वाइन फ्लू से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 251 हो गई है।

रायपुर में सबसे ज्यादा 108 मरीज

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अब तक सबसे ज्यादा स्वाइन फ्लू के मामले रायपुर जिले में सामने आए हैं। यहां कुल 108 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। नए मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और उपचार व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है।


89 मरीज एक्टिव, 22 होम आइसोलेशन में

प्रदेश में फिलहाल 89 स्वाइन फ्लू के मरीज एक्टिव हैं। इनमें से 22 मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है, जबकि 67 मरीज अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं। राहत की बात यह है कि जनवरी से अब तक स्वाइन फ्लू से प्रदेश में एक भी मरीज की मौत दर्ज नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग संक्रमित मरीजों की निगरानी के साथ अस्पतालों में उपचार और आवश्यक व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

लक्षण दिखने पर डॉक्टर को दिखाएं

लगातार सामने आ रहे मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रहा है। सर्दी, खांसी, बुखार या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई देने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने और संक्रमण की आशंका होने पर दूसरों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।

जानें कहां कितने मरीज मिले –

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *