US-Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग जैसे हालात बन गए हैं। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर दोनों देश आमने-सामने हैं। अमेरिका ने ईरान के बंदर सिरिक नेवल बेस पर जबदस्त अटैक किया है। इस दौरान वेलायत नेवल बेस को भी निशाना बनाया गया।

ईरानी नेवी को हुआ भारी नुकसान

इस हमले के दौरान केशम द्वीप पर 6 अलग-अलग हवाई हमले होने की खबर है। अमेरिका के इस हमले से ईरानी नेवी को भारी नुकसान होने का दावा किया जा रहा है। ईरान के सरकारी मीडिया ने बताया है कि होर्मुज स्टेट में ईरान के एक द्वीप पर धमाकों की आवाज सुनी गई है।


ईरानी विदेश मंत्री ने दी चेतावनी

ईरान के विदेश मंत्री अरागची ने फारस की खाड़ी में दुश्मन की किसी भी संभावित गलती के खिलाफ चेतावनी दी और कहा है कि हम कूटनीति को प्राथमिकता देते हैं। लेकिन हम दूसरी भाषा बोलना भी जानते हैं।

जानिए क्या बोले?

अरागची ने सोशल मीडिया पर एक संदेश में लिखा, ‘होर्मुज स्ट्रेट इंटरनेशनल समुद्री क्षेत्र में नहीं है बल्कि यह ईरान और ओमान के बीच साझा है और अमेरिका के तटों से हज़ारों मील दूर है। समुद्री सीमाएं पूरी तरह से स्पष्ट और बिना किसी संदेह के हैं। हमारे इलाके के पास मौजूद विदेशी सेनाओं को हमेशा अपनी मानवीय गलतियों, साधारण दुर्घटनाओं या क्रॉसफ़ायर में फंसने के कारण खतरा बना रहता है। जोखिम कम करने का सबसे अच्छा तरीका है कि वे यहां से चले जाएं।’

अमेरिका के अपाचे हेलीकॉप्टर को ईरान ने मार गिराया

इससे पहले सोमवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में पेट्रोलिंग कर रहे अमेरिका के अपाचे हेलीकॉप्टर को ईरानी सेना ने मार गिराया। अमेरिका ने इस हमले को उकसावे की कार्रवाई करार दिया है। इस हमले में दोनों पायलट सुरक्षित हैं। इसकी जानकारी खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी। ट्रंप ने सोशल मीडिया ट्रुथ पर पोस्ट कर कहा कि अमेरिका इसका तगड़ा जवाब ईरान को देगा।

ट्रंप बोले, पायलट ठीक, कोई घायल नहीं

जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पूछा गया, ‘होर्मुज़ स्टेट में सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। क्या आप इस बारे में कोई जानकारी दे सकते हैं? क्या सैनिक ठीक हैं? इस पर ट्रंप ने कहा, ‘पायलट ठीक हैं। कोई घायल नहीं हुआ है। हम कल एक रिपोर्ट जारी करेंगे, लेकिन पायलट ठीक हैं।’

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *