प्लेसमेंट कैंप कब और कहाँ होगा?

अंबिकापुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, गंगापुरखुर्द, अंबिकापुर में 14 अक्टूबर 2025 को सुबह 11:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा।

कौन-कौन से पदों पर होगी भर्ती?

इस प्लेसमेंट कैंप में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) महामाया रोड के अंतर्गत नियुक्ति की जाएगी।


  • बीमा अभिकर्ता (जीवन बीमा सलाहकार): 25 पद

  • बीमा सखी (केवल महिलाओं के लिए): 30 पद

योग्यता और आयु सीमा

  • शैक्षणिक योग्यता: 10वीं या 12वीं पास

  • आयु सीमा: 18 से 60 वर्ष

  • यह भर्ती सरगुजा संभाग के लिए की जा रही है।

पूरी तरह निःशुल्क प्रक्रिया

प्लेसमेंट कैंप निःशुल्क होगा। नियुक्ति की शर्तों के लिए संबंधित निजी नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे। रोजगार कार्यालय की भूमिका सिर्फ सुविधा प्रदाता के रूप में होगी।

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ निम्न दस्तावेज लेकर उपस्थित हो सकते हैं:

  • शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की अंकसूची

  • निवास प्रमाण पत्र

  • पासपोर्ट साइज फोटो

आवेदनकर्ताओं को 14 अक्टूबर को निर्धारित समय पर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, गंगापुरखुर्द, अंबिकापुर में उपस्थित होना होगा।

Share on