छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम), रायपुर द्वारा आयोजित प्री-बी.एड. (B.Ed.) प्रवेश परीक्षा 2026 एवं बी.एससी. नर्सिंग (B.Sc. Nursing) प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन 11 जून 2026 (गुरुवार) को पूर्वान्ह 10 बजे से 12.15 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा के सुचारू एवं निष्पक्ष संचालन के लिए जिले के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है।

जारी आदेश के अनुसार जिले के 13 परीक्षा केन्द्रों के लिए पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें सी.एस. शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धमतरी, नारायण राव मेघावाले शासकीय कन्या महाविद्यालय, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलाईमाता मंदिर परिसर, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गांधी चौक, नत्थूजी जगताप नगर निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, एम.आर.डी. शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बठेना, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम हायर सेकेंडरी स्कूल हटकेश्वर,


शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रूद्री, मॉडल इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल सोरिद नगर, गोकुलपुर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सोरम, नूतन हिन्दी हायर सेकेंडरी स्कूल मराठापारा तथा मेनोनाइट हिन्दी हायर सेकेंडरी स्कूल रत्नाबांधा चौक सहित अन्य केन्द्र शामिल हैं।

परीक्षा कार्य के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा आवश्यकता पड़ने पर उपयोग के लिए रिजर्व पर्यवेक्षकों की भी व्यवस्था की गई है। सभी पर्यवेक्षकों को 06 जून 2026 को पूर्वान्ह 11 बजे शासकीय पी.जी. महाविद्यालय धमतरी के नवीन भवन स्थित स्मार्ट क्लास रूम में आयोजित ब्रीफिंग में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही परीक्षा दिवस पर प्रातः 8 बजे तक परीक्षा सामग्री सहित अपने निर्धारित परीक्षा केन्द्र में उपस्थित होना सुनिश्चित करना होगा।

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि प्री-बी.एड. एवं बी.एससी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षाएं विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ी महत्वपूर्ण परीक्षाएं हैं। परीक्षा का संचालन पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित किया जाएगा। सभी नियुक्त अधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने तथा परीक्षा केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *