अम्बिकापुर/ पशु चिकित्सा सेवायें के उपसंचालक ने बताया कि पशुधन विकास विभाग के पशु चिकित्सा संस्थाओं में सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु रिक्त पदों की पूर्ति के संबंध में स्थानीय व्यवस्था के तहत जिला प्रशासन के डी.एम.एफ. मद से सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों के 15 पदों पर संविदा नियुक्ति के लिए पात्र अभ्यार्थियों से निर्धारित प्रारुप में आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है।

जिसके लिए ईच्छुक पात्र उम्मीदवार कार्यालय उप-संचालक पशु चिकित्सा सेवायें में 08 जून 2026 से 23 जून 2026 तक प्रातः 11:00 बजे से सांय 05:00 बजे तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ एक प्रति स्वप्रमाणित छायाप्रति संलग्न कर निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र निर्धारित समय में सीधे अथवा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते है।  अधिक जानकारी के लिए जिले की वेबसाईट https://surguja.gov.in/ का अवलोकन कर सकते हैं।


वहीं कार्यालय उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाये, समस्त विकासखंड स्तरीय पशु चिकित्सालयों एवं कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी समस्त जनपद पंचायत के सूचना पटल पर जानकारी एवं आवेदन पत्र का प्रारूप चस्पा किया गया है। संविदा पदों की भर्ती हेतु आवेदनों की जांच पश्चात् प्रावीण्य सूची अनुसार अभ्यर्थियों को साक्षात्कार/मूल दस्तावेज सत्यापन हेतु आमंत्रित किया जाएगा।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *