दुर्ग संकुल केंद्र शासकीय हाईस्कूल कृष्णा नगर में संकुल स्तरीय एवं शाला स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत कर उन्हें विद्यालय से जोड़ना तथा शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार करना था

कार्यक्रम में शासकीय हाई स्कूल कृष्ण नगर SMDC अध्यक्ष शंकर लाल देवांगन, SMC अध्यक्ष मदन सेन, SMC उपाध्यक्ष महावीर वर्मा एवं शाला प्रबंधन समिति के सदस्य व पालक , प्राचार्य डॉ. शिखा तिवारी, संकुल समन्वयक रामकुमार चंद्राकर, पूर्व माध्यमिक प्रधान पाठक श्रीमती शुभ्रा भट्टाचार्जी, प्राथमिक प्रधान पाठक प्रशांत देशपांडे , व्याख्याता , सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रहीं।


प्रवेशोत्सव के दौरान कक्षा पहली ,कक्षा छठवीं और कक्षा नवमीं में नवप्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, मुंह मीठा कराकर और पुष्प अर्पित कर आत्मीय स्वागत किया गया। विद्यालय परिवार ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को निःशुल्क गणवेश और पाठ्यपुस्तकों का भी वितरण एवं बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ताकि नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत बिना किसी कठिनाई के हो सके। अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए बच्चों की नियमित उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सहयोग का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा शिक्षा के क्षेत्र में सामूहिक सहयोग का संकल्प लिया। विद्यालय परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्सव जैसा माहौल रहा और नवप्रवेशी बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed