NCERT CEE 2026: नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग यानी एनसीईआरटी (NCERT) ने विभिन्न अंडरग्रेजुएट और पोस्ट-ग्रेजुएट एजुकेशन प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. योग्य और इच्छुक कैंडिडेट्स अब एनसीईआरटी की आधिकारिक वेबसाइट cee.ncert.gov.in के माध्यम से CEE 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं.

आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक, एनसीईआरटी CEE 2026 के लिए आवेदन करने की आखिरी डेट 5 जून 2026 है. एनसीईआरटी कॉमन एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन 28 जून 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट यानी सीबीटी (CBT) मोड में किया जाएगा. बीएड (BEd), एमएड (MEd), इंटीग्रेटेड एमएससीएड (Integrated MScEd), इंटीग्रेटेड बीएड-एमएड (Integrated BEd-MEd) और एमए इन एजुकेशन टेक्नोलॉजी जैसे कोर्सेज में एडमिशन लेने के इच्छुक छात्रों को आवेदन करने की सलाह दी गई है.


कैंडिडेट्स एनसीईआरटी सीईई की आधिकारिक वेबसाइट cee.ncert.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदकों को सलाह दी जाती है कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करते समय अपने एकेडमिक डॉक्यूमेंट्स, स्कैन की गई फोटो और साइन तैयार रखें, ताकि देरी की कोई गुंजाइश न हो.

पात्रता मानदंड क्या हैं?

एनसीईआरटी सीईई 2026 के पात्रता मानदंड कैंडिडेट्स द्वारा चुने गए कोर्स के आधार पर अलग-अलग होते हैं. इंटीग्रेटेड MScEd कोर्स के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के छात्रों को कम से कम 50% अंकों के साथ कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कम से कम 45% अंक जरूरी हैं.

जिन छात्रों ने 2024 या 2025 में कक्षा 12वीं की परीक्षा पास की है, वो भी इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं. वहीं, 3 वर्षीय इंटीग्रेटेड BEd-MEd कोर्स के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास साइंस, सोशल साइंस या ह्यूमैनिटीज यानी मानविकी में कम से कम 55% अंकों या समकक्ष ग्रेड के साथ पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.

सेलेक्शन प्रोसेस क्या है?

एनसीईआरटी ने कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 2026 के माध्यम से प्रवेश के लिए चयन प्रक्रिया की भी घोषणा कर दी है. आधिकारिक मानदंडों के अनुसार, प्रवेश के दौरान एनसीईआरटी CEE 2026 स्कोर का 60% वेटेज होगा, जबकि बाकी 40% वेटेज कैंडिडेट्स के एकेडमिक परफॉर्मेंस के आधार पर होगा.

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *