भारत सरकार का नेशनल करियर सर्विस (NCS) पोर्टल फ्रेशर्स को भी नौकरी और करियर से जुड़े अवसर खोजने में मदद कर रहा है. इस सरकारी प्लेटफॉर्म पर बिना किसी फीस के रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है. यहां युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर अलग-अलग नौकरियों, इंटर्नशिप और एंट्री-लेवल पदों की जानकारी मिल सकती है. कुछ अवसरों में वर्क फ्रॉम होम का विकल्प भी उपलब्ध हो सकता है. यानी नौकरी की तलाश शुरू करने के लिए फ्रेशर्स NCS पोर्टल का इस्तेमाल कर सकते हैं.

अनुभव नहीं है तो भी तलाशें नौकरी

अक्सर नए ग्रेजुएट्स और दूसरे फ्रेशर्स को लगता है कि हर नौकरी के लिए पहले से काम का एक्सपीरियंस जरूरी होता है. लेकिन ऐसा नहीं है. कई कंपनियां और संस्थान शुरुआती स्तर के पदों पर ऐसे उम्मीदवारों को भी मौका देते हैं, जिन्होंने अभी अपना करियर शुरू किया है. NCS पोर्टल पर इसी तरह के फ्रेशर फ्रेंडली अवसर खोजे जा सकते हैं.


पोर्टल पर उम्मीदवार अपनी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, स्किल्स और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करके अपने लिए उपयुक्त नौकरी तलाश सकते हैं. इससे उन्हें अलग-अलग कंपनियों और संस्थानों में उपलब्ध अवसरों की जानकारी एक ही जगह पर मिल सकती है.

इंटर्नशिप से करियर शुरू करने का मौका

जिन युवाओं के पास नौकरी का एक्सपीरियंस नहीं है उनके लिए इंटर्नशिप भी करियर की शुरुआत का अच्छा विकल्प हो सकती है. NCS पर इंटर्नशिप और एंट्री लेवल रोल से जुड़े अवसर भी खोजे जा सकते हैं. इससे युवाओं को काम का शुरुआती एक्सपीरियंस हासिल करने और अपनी स्किल्स को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है.

NCS पोर्टल श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार की पहल है. उम्मीदवार www.ncs.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन और उपलब्ध अवसरों की जानकारी ले सकते हैं. यह प्लेटफॉर्म नौकरी तलाशने वालों के लिए फ्री है. किसी सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर 1514 या [email protected] पर संपर्क किया जा सकता है.

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *