रोजगार मेला का आयोजन 19 जून को, 186 पदों पर होगी भर्ती...

गौरेला पेंड्रा मरवाही- जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, गौरेला पेंड्रा मरवाही द्वारा आगामी 19 जून शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र संयुक्त कार्यालय भवन टीकरकला गौरेला के कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा।

रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। मेले में टैक्नीशियन (स्मार्ट मीटर) के 140, फील्ड ऑफिसर के 20, मशीन ऑपरेटर के 15, कलेक्शन ऑफिसर के 5, रिसेप्शनिस्ट एवं सेल्स मेन दो-दो और मैनेजर एवं क्लिनिंग स्टाफ के एक-एक पद पर भर्ती की कार्रवाई की जाएगी।


रोजगार प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थी 10वीं, 12वीं, आईटी आई, डीसीए, पीजीडीसीए, कोपा, स्नातक आदि उत्तीर्ण हो। साथ ही अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण-पत्रों की फोटोकॉपी लेकर रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के तीरथराम मरकार मो. 9754094200 एवं सुरेश बेहरा मो. 7389504991 से संपर्क कर सकते हैं।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *