
Iran-US Conflict: ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर टूटने का खतरा बहुत अधिक बढ़ गया है। दोनों पक्षों में दूसरे दौर की शांति वार्ता की तारीख और समय अभी तक तय नहीं हो सका है। तेहरान के अनुसार इसकी प्रमुख वजह ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी ब्लॉकेड और उसकी 11 ट्रिलियन की संपत्तियों को सीज किया जाना है। ऐसे में बौखलाए ईरान ने अब अमेरिका को सीधी धमकी दी है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका को 48 घंटे में तेहरान की संपत्तियों को रिलीज नहीं करने पर सीजफायर तोड़ देने की चेतावनी दी है।
ईरानी संपत्तियों को रिलीज नहीं करने तक बंद रहेगा होर्मुज
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक बयान में कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य तब तक बंद रहेगा, जब तक ईरान की $11 ट्रिलियन की फ्रोजन एसेट्स को रिलीज नहीं कर दिया जाता। उन्होंने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर इस पर अगले 48 घंटों के अंदर अमेरिका द्वारा कोई प्रस्ताव नहीं पेश किया गया, तो सीजफायर खत्म हो सकता है।” ईरान डेली न्यूज ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के इस बयान का एक वीडियो जारी किया है।

होर्मुज खोलने से मुझे छोड़कर ईरान समेत मेरे भी सभी लोग खुशः ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम होर्मुज जलडमरूमध्य को खोल देंगे। अभी हमने इसे बंद कर रखा है। हमारा जलडमरूमध्य पर पूरा नियंत्रण है। हम इसे तीन दिन पहले ही खोल देते, लेकिन उन्होंने हमसे संपर्क किया और कहा कि ‘हम जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत हैं।’ मेरे सारे लोग खुश हो गए थे, सिवाय मेरे।


मैंने कहा, ‘एक मिनट रुको, अगर हम जलडमरूमध्य खोलते हैं तो इसका मतलब है कि वे रोजाना 500 मिलियन डॉलर कमा लेंगे।’ मैं उन्हें इस मामले को सुलझाने तक रोजाना 500 मिलियन डॉलर कमाने नहीं देना चाहता। इसलिए इसे बंद रखने वाला मैं ही हूं। हमारा इसके ऊपर पूरा नियंत्रण है। जब वे डील कर लेंगे या कोई बहुत सकारात्मक घटना होगी, तभी यह खुलेगा।
ट्रंप ने बताया कब तक चलेगा युद्ध
“पश्चिम एशिया संघर्ष कितने समय तक चलेगा, इस सवाल पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा:”…वियतनाम कितने साल चला था?… मैंने पहले चार हफ्तों में ही ईरान को सैन्य रूप से पूरी तरह हरा दिया है। अब हम बस पीछे बैठकर देख रहे हैं कि क्या डील होती है। अगर वे डील नहीं करना चाहते, तो मैं बाकी बचे 25% टारगेट्स को सैन्य रूप से नष्ट करके इसे खत्म कर दूंगा।
हम उन टारगेट्स में से 78% को पहले ही हिट कर चुके हैं, जिन्हें हम हिट करना चाहते थे… हमने जो कुछ किया है, वह अद्भुत है… आप जानते हैं किस पर समय का दबाव है? उन पर है। अगर उन्हें अपना तेल नहीं निकालने दिया गया तो उनकी पूरी ऑयल इंफ्रास्ट्रक्चर फट जाएगी, क्योंकि उनके पास स्टोर करने की कोई जगह नहीं है।
अगर उन्हें तेल रोकना पड़ा तो जमीन के अंदर कुछ ऐसा होगा जो इसे बहुत खराब स्थिति में कर देगा और आप कभी पूरी तरह रिकवर नहीं कर पाएंगे। उस घटना के होने से पहले उनके पास सिर्फ कुछ दिन बचे हैं। ट्रंप ने कहा कि मैं किसी भी तरह के दबाव में नहीं हूं। हमारे जहाज लॉक और लोडेड हैं, और वे जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
