
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब सोने और चांदी की कीमतों पर भी साफ दिख रहा है। शनिवार, 10 मई 2025 को सोने की कीमत में भारी उछाल दर्ज किया गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निवेशकों के रुख और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के चलते भारत में भी सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं।
24 कैरेट सोना ₹98,830 और 22 कैरेट ₹90,600 पर पहुंचा

शनिवार को 24 कैरेट सोना 98,830 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 90,600 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भी कीमतें लगभग एक समान बनी हुई हैं।
शहर का नाम | 22 कैरेट रेट (₹/10gm) | 24 कैरेट रेट (₹/10gm) |
---|---|---|
दिल्ली | 90,600 | 98,830 |
मुंबई | 90,450 | 98,680 |
चेन्नई | 90,450 | 98,680 |
कोलकाता | 90,450 | 98,680 |
जयपुर | 90,600 | 98,830 |
लखनऊ | 90,600 | 98,830 |
चांदी के दाम में मामूली गिरावट, ₹98,900 प्रति किलो
चांदी की कीमत में आज थोड़ी गिरावट देखी गई है। शनिवार को चांदी ₹98,900 प्रति किलोग्राम पर रही। कल की तुलना में चांदी सस्ती हुई है।
सोने की कीमतें कैसे तय होती हैं?
भारत में सोने की कीमतें कई कारकों से तय होती हैं:
-
अंतरराष्ट्रीय मार्केट रेट्स
-
रुपये की डॉलर के मुकाबले वैल्यू
-
इंपोर्ट ड्यूटी और GST
-
मांग-आपूर्ति का संतुलन
त्योहारों, शादियों और वैश्विक घटनाओं जैसे युद्ध या मंदी के समय सोने की मांग बढ़ने से कीमतों में उछाल आता है।
सोने की शुद्धता की पहचान कैसे करें?
हॉलमार्क देखकर आप सोने की शुद्धता की पहचान कर सकते हैं:
-
24 कैरेट – 999
-
22 कैरेट – 916
-
18 कैरेट – 750
ध्यान रखें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन उससे आभूषण नहीं बनाए जाते। इसलिए ज्वेलरी अधिकतर 22 कैरेट में बनती है।
मिस्ड कॉल से जानें ताज़ा रेट
22 कैरेट या 18 कैरेट गोल्ड के ताज़ा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल करें। SMS के ज़रिए आपको तुरंत रेट की जानकारी मिल जाएगी। अधिक जानकारी के लिए ibja.co या ibjarates.com पर जाएं।
सोना खरीदते समय क्या ध्यान रखें?
-
हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें।
-
बिल ज़रूर लें और वजन की जांच करें।
-
भरोसेमंद ज्वेलर्स से ही खरीदारी करें।
