
Gold Silver Rate Update: कच्चे तेल की कीमतों में आए उबाल का असर अब सर्राफा बाजार पर भी दिख रहा है। लगातार दूसरे दिन सोने की चमक थोड़ी फीकी पड़ी है। वहीं चांदी भी पिछले पांच दिनों की स्थिरता के बाद आज सस्ती हो गई है। अगर आप ज्वेलरी खरीदने का मन बना रहे हैं तो 27 मई का दिन थोड़ी राहत लेकर आया है।
पिछले दो दिनों का ट्रेंड देखें तो 24 कैरट वाला गोल्ड प्रति 10 ग्राम 490 रुपये और 22 कैरट वाला गोल्ड 460 रुपये सस्ता हो गया है। इससे ठीक पहले 25 मई को सोने में 300 रुपये से ज्यादा का उछाल आया था। आइए देखते हैं देश के अलग-अलग शहरों में आज क्या तजा भाव चल रहे हैं।

दिल्ली से मुंबई तक: क्या है 10 ग्राम सोने का लेटेस्ट भाव?
राजधानी दिल्ली में 24 कैरट और 22 कैरट दोनों ही तरह के गोल्ड में आज 10-10 रुपये की मामूली गिरावट दर्ज की गई है।


देश के बड़े शहरों में आज सोने के रेट (प्रति 10 ग्राम): शहर 24 कैरट गोल्ड 22 कैरट गोल्ड 18 कैरट गोल्ड
- दिल्ली ₹1,59,030 ₹1,45,790 ₹1,19,310
- मुंबई ₹1,58,880 ₹1,45,640 ₹1,19,160
- कोलकाता ₹1,58,880 ₹1,45,640 ₹1,19,160
- चेन्नई ₹1,60,680 ₹1,47,290 ₹1,23,590
- बेंगलुरु ₹1,58,880 ₹1,45,640 ₹1,19,160
- हैदराबाद ₹1,58,880 ₹1,45,640 ₹1,19,160
- लखनऊ ₹1,59,030 ₹1,45,790 ₹1,19,310
- पटना ₹1,58,930 ₹1,45,690 ₹1,19,210
- जयपुर ₹1,59,030 ₹1,45,790 ₹1,19,310
- अहमदाबाद ₹1,58,930 ₹1,45,690 ₹1,19,210
(नोट: ऊपर दिए गए भाव इंडिकेटिव हैं। इनमें GST, TCS और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं।)
MP और CG के प्रमुख शहरों का हाल: रायपुर, भोपाल, इंदौर और बिलासपुर के रेट
मध्य प्रदेश (MP) और छत्तीसगढ़ (CG) के सर्राफा बाजारों में भी सोने-चांदी के दामों में आज नरमी का रुख है।
- रायपुर और बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के इन दोनों प्रमुख शहरों में 24 कैरट गोल्ड 1,59,050 रुपये और 22 कैरट का भाव 1,45,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब चल रहा है।
- भोपाल और इंदौर: मध्य प्रदेश के बाजारों में आज 24 कैरट गोल्ड 1,58,890 रुपये और 22 कैरट का भाव 1,45,650 रुपये के आसपास ट्रेंड कर रहा है।
- चांदी का भाव: इन चारों शहरों में चांदी की कीमतें दिल्ली और मुंबई की तर्ज पर ही 2,84,900 रुपये प्रति किलो के आसपास बनी हुई हैं।
5 दिन की स्थिरता के बाद फिसली चांदी
चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से जो शांति छाई थी, वह आज टूट गई है। 21 मई को चांदी में 5,000 रुपये का भारी उछाल आया था, जिसके बाद से यह लगातार स्थिर थी। आज दिल्ली में चांदी के रेट प्रति किलो 100 रुपये गिर गए हैं। इस गिरावट के बाद दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में एक किलो चांदी 2,84,900 रुपये के भाव पर बिक रही है।
वहीं, चारों महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में है, जहां आज भी 1 किलो का रेट 2,94,900 रुपये बना हुआ है। सोने-चांदी की कीमतों में इस नरमी के पीछे मुख्य रूप से ग्लोबल मार्केट के सेंटिमेंट्स काम कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में तेजी से इन्वेस्टर्स थोड़ा डिफेंसिव मोड में आ गए हैं।
इसके अलावा, चांदी के मामले में इंडस्ट्रियल डिमांड एक बड़ा फैक्टर होती है। फिलहाल उद्योगों की तरफ से डिमांड को लेकर जो अनिश्चितता बनी हुई है, वह भी चांदी की कीमतों पर दबाव डाल रही है। शादियों के सीजन में सोने-चांदी की कीमतों का गिरना आम खरीदारों के लिए एक पॉजिटिव संकेत है। भले ही गिरावट बहुत बड़ी न हो, लेकिन लगातार दूसरे दिन दाम कम होने से रिटेल मार्केट में थोड़ी राहत जरूर महसूस की जा रही है।
