FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अटलांटा स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना और इंग्लैंड की टीम के बीच में खेला गया। दोनों टीमों के बीच में खेला गया ये अहम मैच काफी रोमांचक रहा जिसमें अर्जेंटीना ने खेल के आखिर समय में सिर्फ 7 मिनट के अंदर दो गोल करने के साथ पूरे गेम की तस्वीर को ही बदलकर रख दिया।

अर्जेंटीना ने मुकाबले को 2-1 के अंतर स अपने नाम करने के साथ लगातार दूसरी बार फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है, जिसमें अब खिताबी मुकाबले में उनका सामना स्पेन की टीम से होगा। वहीं इंग्लैंड की टीम अब थर्ड पोजीशन के लिए होने वाले मैच में फ्रांस की टीम का सामना करेगी। अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल मुकाबले में 1-0 से पिछड़ने के बाद पहले 85वें मिनट में पहला गोल करने के साथ मैच को 1-1 की बराबरी पर ला दिया और फिर 90+2 मिनट में गोल करने के साथ मुकाबले में अपनी जीत को सुनिश्चित कर लिया।


पहले हाफ में दोनों टीमों की तरफ से दिखा खराब खेल

अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच में दूसरे सेमीफाइनल मैच को लेकर सभी की नजरें टिकी हुई थी, जिसमें ऐसी उम्मीद थी कि मैदान पर आक्रामक खेल देखने को मिलेगा। हालांकि इसके पूरी तरह से उलट ही पहले हाफ में खेल देखने को मिला जिसमें इंग्लैंड और अर्जेंटीना दोनों ने ही कई ऐसे मौके गंवाए जिसमें उनके पास गोल करने का शानदार मौका था, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। इस मैच के पहले हाफ का खेल खत्म होने पर 0-0 की स्कोर लाइन थी।

इंग्लैंड ने दूसरे हाफ में खोला खाता, अर्जेंटीना ने आखिरी समय में की वापसी

दूसरे हाफ के खेल की शुरुआत होने के साथ दोनों टीमों की तरफ से आक्रामक खेल देखने को मिला, जिसमें इंग्लैंड की टीम ने मुकाबले में पहला गोल खेल के 55वें मिनट में किया। इंग्लैंड के लिए एंथनी गॉर्डन ने मोर्गन रोजर्स से मिले पास को गोल पोस्ट के अंदर पहुंचाने के साथ अपनी टीम को मुकाबले में 1-0 से आगे कर दिया।

इसके बाद इंग्लैंड और भी अधिक आक्रामक खेल दिखाने लगी जिसमें उनके गोलकीपर अपने शानदार प्रयासों के दम पर गेंद को गोल पोस्ट के अंदर नहीं जाने दिया। वहीं इस दौरान अर्जेंटीना को भी गोल करने के कुछ मौके मिले लेकिन वह सफल नहीं हो सके।

खेल के 85वें मिनट में अर्जेंटीना के एंजो फर्नांडेज ने मेसी से मिले पास के दम पर गोलकीपर को चकमा देने के साथ 85वें मिनट में गोल कर स्कोर लाइन को 1-1 से बराबरी पर ला दिया। इसके बाद दूसरे हाफ का खेल खत्म होने पर मुकाबला 1-1 से बराबरी पर था।

इंजरी टाइम में मार्टिनेज का गोल और अर्जेंटीना पहुंची फाइनल

इस सेमीफाइनल मुकाबले में दोनों हाफ का खेल खत्म होने के बाद इंजरी टाइम की शुरुआत हुई जिसके दूसरे मिनट में ही लियोनल मेसी के शानदार पास को हेडर के जरिए लाउतारो मार्टिनेज ने गोल पोस्ट के अंदर पहुंचाने के साथ अर्जेंटीना को मुकाबले में 2-1 से आगे कर दिया।

सात मिनट के अंदर दो गोल करने के साथ अर्जेंटीना ने इस मुकाबले को पूरी तरह से अपनी पकड़ में कर लिया था और इंग्लैंड ने वापसी की कोशिश तो की लेकिन अंत जैसे ही रेफरी ने अपनी सीटी बजाई मैच में अर्जेंटीना 2-1 से आगे थी और उसने फाइनल का टिकट हासिल कर लिया था। अब फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना की टीम का सामना स्पेन से होगा जिसमें ये मैच भारतीय समयानुसार 20 जुलाई की देर रात 12:30 पर खेला जाएगा।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *