बलरामपुर/ छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से दर्दनाक घटना हुई. बलरामपुर के जिला अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया. जब आधी रात एक महिला जिला अस्पताल के दूसरी मंजिल से गिर गयी. जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी.

अस्पताल के छत से गिरकर महिला की मौत

मामला बलरामपुर थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल की है. घटना (30 अप्रैल) की है. मृतका की पहचान सेंदूर की रहने वाली कलेश्वरी (50 साल) के रूप में हुई है. कलेश्वरी पेट दर्द और बुखार के चलते अस्पताल में भर्ती थी. लेकिन 30 अप्रैल को उसकी अस्पताल के छत से गिरकर मौत हो गयी.


इलाज के लिए अस्पताल में थी भर्ती

जानकारी के मुताबिक, 27 अप्रैल को पेट दर्द और बुखार की शिकायत के बाद कलेश्वरी को बलरामपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था. गुरुवार की रात करीब 12:30 बजे महिला अपने बेड पर नहीं थी. अस्पताल में देख रेख के लिए रुके पति रामधनी और बेटी मंजू सिंह उसकी तलाश करने लगे.

कैसे हुआ हादसा

इसी बीच पता चला महिला ने दूसरी मंजिल की बिल्डिंग से छलांग लगा दी. वह खून से लथपथ पड़ी हुई थी. उसे ततकाल आपातकालीन वार्ड लाया गया जहाँ से इलाज के लिए अंबिकापुर रिफर कर दिया गया. लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गयी.

सीसीटीवी में हुआ खुलासा

इस घटना से अस्पताल प्रबंधन और हड़कंप मच गया. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गयी. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. महिला की मौत कोई हादसा थी या आत्महत्या स्पष्ट नहीं हो पायी है. अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किये गए हैं. जिसमे महिला को छत पर जाकर टहलते हुए देखा जा रहा है और इसी बीच गिर गयी. फ़िलहाल इसकी जांच जारी है.

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *