मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले से बड़ी वारदात सामने आई है। महिला का शव नग्न हालत में मिलने से हड़कंप मच गया है। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जानिए पूरा मामला

यह पूरा मामला मनेंद्रगढ़ सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि घटना वाली रात महिला अपने घर में अकेली थी। सुबह जब महिला काफी देर तक अपने घर के बाहर नहीं आई तो आसपास के लोगों ने घर जाकर देखा। इस दौरान महिला का शव नग्न हालत में जमीन पर पड़ा हुआ था।


ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर शव नग्न हालत में पड़ा हुआ था और शरीर पर चोट के निशान भी थे। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने जबरदस्ती दुष्कर्म किया होगा, फिर महिला ने जब विरोध किया होगा तो उसने उसकी हत्या कर दी।

पुलिस जाँच में जुटी

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस टीम ने घटनास्थल को सील कर दिया है। आसपास के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि महिला का क्या किसी से कोई पुराना विवाद तो नहीं था।

क्षेत्र में सनसनी

फिलहाल महिला की किन परिस्थितियों में हत्या हुई? इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मामले का खुलासा पुलिस द्वारा किया जाएगा। वहीं, महिला की लाश मिलने की खबर के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *