धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की हत्या कर दी गई। मृतक मध्यप्रदेश का रहने वाला था। प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर आया था। घटना वाले दिन प्रेमिका के पति के साथ शराब पार्टी कर प्रेमिका के घर ही सो गया था। रात में महिला का पति उठा और मृतक को सोते देख गुस्से में आ गया। घर में रखी कुल्हाड़ी से सोते हुए युवक पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर पूर्णिमा सोरी 31 वर्ष की एक वर्ष पहले मध्यप्रदेश, मंदसौर निवासी शंकर सूर्यवंशी से जान पहचान हुई थी। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शंकर सूर्यवंशी समय-समय पर पूर्णिमा सोरी से मिलने के लिए उसके गांव आता था। 15 दिन पहले ही पूर्णिमा सोरी अपनी दो बच्चियों के साथ शंकर के घर मंदसौर गई थी। चार पांच दिन पहले ही अपने पति के घर लौटी थी।


8 जुलाई की शाम 7 बजे शंकर सूर्यवंशी पूर्णिमा सोरी के घर आया था। रात में पूर्णिमा सोरी के पति के साथ शराब पार्टी कर तीनों एक साथ खाना खाए थे। रात में सभी घर के हाॅल में सो गए थे। रात 3 बजे अचानक पूर्णिमा सोरी का पति योगेंद्र उठा और घर में शंकर सूर्यवंशी को सोते देख गुस्से में आ गया। आरोपी ने घर में रखे कुल्हाड़ी से सोते हुए शंकर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

घटना के बाद गंभीर हालत में शंकर को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पतला लाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही केरेगांव पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया। साथ ही उसके कब्जे से कुल्हाड़ी जब्त किया गया। थाना केरेगांव में हत्या के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

आरोपी का नाम-

नाम: योगेंद्र सोरी
पिता: स्व. रामकृष्ण सोरी
उम्र:38 वर्ष
निवासी: ग्राम – बाजार कुर्रीडीह, स्कूलपारा, थाना केरेगांव, जिला धमतरी(छ.ग.)।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *