बिलासपुर। नगर निगम बिलासपुर द्वारा स्वर्ण जयंती कॉलोनी स्थित एक निर्माणाधीन भवन के अवैध हिस्से को तोड़ने की कार्रवाई की गई। स्वर्ण जयंती कॉलोनी में अनूप सिंह ठाकुर पिता स्व कार्तिक सिंह ठाकुर द्वारा भवन निर्माण कराया जा रहा था। जांच के दौरान पाया गया कि मौके पर किया जा रहा निर्माण स्वीकृत भवन अनुज्ञा, नक्शे के विपरीत था।

संबंधित भवन के लिए 09 दिसंबर 2025 को भवन अनुज्ञा स्वीकृत की गई थी, लेकिन स्थल निरीक्षण में स्वीकृति के विपरीत अतिरिक्त निर्माण किया जाना पाया गया। नगर निगम द्वारा संबंधित भवन स्वामी को नियमानुसार नोटिस जारी कर अवैध निर्माण के संबंध में जवाब प्रस्तुत करने तथा नियमों के अनुरूप निर्माण करने के निर्देश दिए गए थे।


09 अप्रैल 2026 एवं 26 मई 2026 को भी नोटिस की तामिली कराई गई, लेकिन निर्धारित प्रक्रिया के बावजूद संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होने तथा अवैध निर्माण कार्य जारी रहने पर निगम द्वारा आज मौके पर पहुंचकर निर्माणाधीन भवन के स्वीकृत नक्शे के विपरीत किए गए अवैध निर्माण को जेसीबी मशीन की सहायता से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान निगम के भवन शाखा,अतिक्रमण और पुलिस बल के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *