सूरजपुर/ छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में दर्दनाक हादसा हो गया. चम्पकनगर गांव में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी. नहाते नहाते दोनों बच्च्चे तालाब के गहरे पानी में चले गए और उनकी जान चली गयी.

तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत

मामला जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के चम्पकनगर गांव का है. हादसा शुक्रवार 31 जुलाई को हुआ है. मृत बच्चों की उम्र करीब 5 से 6 वर्ष बताई जा रही है. दोनों की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गयी है.


खेलने के दौरान तालाब में डूबे

जानकारी के मुताबिक़, दोनों बच्चे गांव के तालाब के पास खेलने और नहाने गए थे. खेलने के दौरान वो तालाब में नहाने लगे. नहाते नहाते वो गहरे पानी में और डूब गए. जैसे ही इसकी जानकारी जानकारी के आसपास के लोगों को लगी. तालाब के पास ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठा हो गयी.

ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को पानी से निकाला और अस्पताल ले गए. लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. दोनों बच्चों की दर्दनाक मौत ही गयी. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया.

पुलिस कर रही घटना की जांच

शुरुआती जांच में मौत का कारण डूबना माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. वहीँ, ग्रामीणों ने तालाबों और अन्य जलाशयों के पास सुरक्षा इंतजाम की मांग की है. ताकि बच्चों के साथ ऐसा हादसा न हो.

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *