भिलाई/राजनांदगांव। सोमनी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में भिलाई के तीन युवकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि तीनों युवक जन्मदिन के मौके पर राजनांदगांव के एक ढाबे में खाना खाने के लिए गए थे। वापस लौटने के दौरान उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।

एक की मौके पर मौत, दो ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने भी दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही सोमनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है।


जन्मदिन की खुशी मातम में बदली

बताया जा रहा है कि युवक जन्मदिन मनाने के लिए राजनांदगांव आए थे। हादसे की खबर मिलते ही तीनों युवकों के परिवारों में मातम छा गया। परिवार के लोग घटना से सदमे में हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई। पुलिस घटनास्थल और आसपास के साक्ष्यों के आधार पर दुर्घटना की जांच कर रही है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *