भिलाई। भिलाई में नेशनल हाईवे पर नेहरू नगर चौक के पास रविवार और सोमवार की दरमियानी रात भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार के कारण एक थार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, कार में सुपेला निवासी तीन दोस्त आकाश केशरवानी, ऋतिक साहू और करण सिंह सवार थे। हादसे के दौरान गाड़ी की रफ्तार काफी तेज बताई जा रही है, जिसके चलते चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में आकाश केशरवानी की मौत हो गई। वहीं करण सिंह को गंभीर हालत में भिलाई के हाईटेक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।


तीसरे युवक ऋतिक साहू को मामूली चोटें आई हैं और उसकी हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सुपेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed